राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकने के लिए तैयार है। शहर में आगामी 5 से 8 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए कई देशों से विशेष मेहमान भोपाल पहुंच रहे हैं। विदेशी मेहमानों के स्वागत और शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए भोपाल को ठीक वैसा ही सजाया जा रहा है जैसा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान सजाया गया था।
सम्मेलन के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों और ऐतिहासिक स्थलों को भव्य रूप दिया जा रहा है। भोज सेतु के दोनों तरफ मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दर्शाती मनमोहक पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही वीआईपी रोड और भोज सेतु पर विशेष रंगरोगन किया जा रहा है। एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, पॉलीटेक्निक चौराहा और पं. कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) तक के रास्तों को सजाया गया है। इन सभी प्रमुख मार्गों पर डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है।
‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की सनातन संस्कृति और वैश्विक समरसता की भावना पर आधारित इस विशेष आयोजन में कई देशों के संस्कृति मंत्री और उच्चस्तरीय प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस जैसे प्रमुख देशों के प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाने आ रहे विशिष्ट प्रतिनिधियों में....
ब्राजील: सांस्कृतिक मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ऐतिहासिक कलात्मक विरासत संस्थान के अध्यक्ष डेवेसन इजराइल अल्वेस गुस्माओ, लुकास गोडॉय विलेला और अंतरराष्ट्रीय मामलों के महासमन्वयक विनीसियस गुर्टलर।
इथियोपिया: संस्कृति और खेल मंत्री शेवित शंका शशागो, वरिष्ठ अधिकारी केफ्यालेव अब्दिस्सा अदुला और अन्य प्रतिनिधि।
इंडोनेशिया: संस्कृति मंत्री फदली जोन और एंडाह टी.डी. रेटनोअस्तुति।
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात): संस्कृति मंत्री शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी।
दक्षिण अफ्रीका: खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेयटन मैकहेंजी और क्लेओन नूह।
अन्य देश: इसके अलावा क्यूबा से जुआन कार्लोस मार्सैन एगुइलेरा, थाईलैंड से खाजोन तथा बेलारूस से यूहेनी उलासक्की समेत कई अन्य प्रतिष्ठित अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में विभिन्न देशों के कलाकारों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। ब्रिक्स और आमंत्रित देशों के कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे.....
मिस्र (Egypt): 8 सदस्यीय नेशनल फोक ट्रूप द्वारा प्रस्तुति।
इंडोनेशिया: 5 सदस्यीय दल द्वारा पारंपरिक गायन और नृत्य।
रूस (Russia): 6 सदस्यीय नेशनल एकेडमिक फोक इंस्ट्रूमेंट आर्केस्ट्रा और फोक म्यूजिक।
दक्षिण अफ्रीका: प्रसिद्ध जमाली ग्रुप के 3 सदस्य।
ब्राजील: 5 सदस्यीय दल द्वारा ब्राजीलियाई संस्कृति, मार्शल आर्ट, एक्रोबेटिक्स और संगीत की प्रस्तुतियां।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।