मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।

जबलपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने छात्र संघ चुनाव को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया है। साल 2017 के बाद से मध्य प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संघ चुनाव पूरी तरह से बंद थे, लेकिन अब हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए इन चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि इसी साल सितंबर माह के भीतर छात्र संघों का गठन किया जाए, जिससे लगभग नौ साल का वनवास खत्म होने की उम्मीद जग गई है।
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पिछले लगभग एक दशक से छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों में मायूसई थी। इस स्थिति के खिलाफ जबलपुर के रहने वाले छात्र अदनान अंसारी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में मांग की गई थी कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बहाल करने के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू किए जाएं।
इस मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एक विशेष दो जजों की बेंच—जस्टिस विवेक रूसिया और जिस्र्तस प्रदीप मित्तल—की खंडपीठ में चल रही थी। सोमवार को दोनों जजों की बेंच ने इस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आदेश दिए।
छात्रों की ओर से इस मामले में मजबूती से पक्ष रखने वाले अधिवक्ता अक्षय दीप ने मीडिया (ETV Bharat) को जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट आदेश दिया है कि सितंबर 2026 तक हर हाल में छात्र संघ का गठन किया जाए। अधिवक्ता ने बताया कि "हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद राज्य सरकार को औपचारिक तौर पर सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को दिशा-निर्देश भेजने होंगे। इसके बाद प्रदेशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो सकेंगी।"
भले ही हाईकोर्ट के आदेश से छात्र नेताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई हो, लेकिन चुनाव की प्रणाली को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
प्रत्यक्ष प्रणाली (Open Voting):
पुराने समय में छात्र संघ के चुनाव पूरी तरह से खुले और प्रत्यक्ष माध्यम से होते थे, जिसमें कॉलेज का हर एक नामांकित छात्र सीधे अपने पसंदीदा पदाधिकारी के लिए मतदान करता था।
अप्रत्यक्ष प्रणाली (Class Representative):
बाद के दौर में नियमों में बदलाव किया गया और चुनावों को क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था लागू की गई।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए किस नई या पुरानी नियमावली के तहत इन चुनावों को संपन्न कराता है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह