रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सोहागी पहाड़ में उत्खनन करते वन विभाग की एसडीओ और बीट गार्ड ने दो मशीनें पकड़ीं थी। डीएफओ के निर्देश पर जब्त की गर्इं थी। मौके पर पंचनामा बनाया गया था। पकड़ी गई मशीनें एबी इन्फ्रा की थी। तीन दिन बाद अचानक से मशीनरी गायब हो गईं। अब वहां नहीं है। पंचनामा बनाया गया लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। फिर से पूरे मामले में लीपापोती कर दी गई है।
जंगल में मंगल चल रहा है। बड़ी और नामी कंपनियों के आगे अधिकारी नतमस्तक हो रहे हैं। सोहागी पहाड़ का चौड़ीकरण होना है। वन भूमि फंस रही है। एमपीआरडीसी ने अनुमति के लिए फाइल वन विभाग को दी थी। फाइल स्वीकृति के लिए भोपाल भेजी गई है। अभी अनुमति नहीं मिली और इधर कंपनी ने काम कराना शुरू कर दिया है। सोहागी पहाड़ का रास्ता एक्सीडेंटल फ्री बनाने के लिए एक अतिरिक्त पाथ का निर्माण किया जाना है। इसी टेंडर पहले ही हो चुका था। एमपीआरडीसी ने एबी इन्फ्रा लिमिटेड को ठेका दिया हुआ है। बिना अनुमति के ही एबी इन्फ्रा ने पहाड़ तोड़ने के लिए पोकलेन मशीनें लगा दी। अवैध रूप से उत्खनन में लगी पोकलेन मशीनों की जैसे ही जानकारी हुई तो मौके पर रेंजर पहुंच गई। भाग्यशाली सिंह ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी। रीवा डीएफओ के निर्देश पर तुरंत दो पोकलेन वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। बीट गार्ड दिलीप सिंह ने पंचनामा भी बनाया। इसके बाद तीन दिन और रात इनकी निगरानी की गई। चौथे दिन दोनों पोकलेन वाहन छोड़ दिए गए। अब किसके कहने पर छोड़े गए यह कोई बताने को तैयार नहीं है।
पुराने मामले पर भी उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार वन विभाग की विवादित कार्यशैली का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुढ़ क्षेत्र में दिलीप बिल्डकॉन की मशीनें जप्त की गई थीं। उस समय भी तीन दिन तक कोई वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। बाद में आनन-फानन में प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूल कर मशीनें छोड़ दी गईं। हद तो यह है कि लगातार कंपनियां बिना अनुमति के वनक्षेत्रों में उत्खनन करती हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जगह उन्हें रियायत दी जा रही है। अधिकारी और कंपनी के बीच तालमेल चल रहा है। वहीं बली का बकरा कर्मचारी बनते हैं।
वाहन राजसात करने का है नियम
यदि वन क्षेत्र में कोई भी कंपनी 1 हजार से अधिक का नुकसान करती है तो मौके पर वन विभाग को वाहन जब्त कर वन अपराध पंजीबद्ध करना चाहिए। यह कार्रवाई पंचनामा बनाने के 24 घंटे के अंदर होनी चाहिए। इसके अलावा 1 हजार से अधिक के नुकसान पर वाहनों को राजसात करने का स्पष्ट प्रावधान भी है। इसके बाद भी केवल जुर्माना लगाकर वाहनों को छोड़ दिया जाता है। इसमें अधिकारियों की संलिप्तता साफ नजर आती है।
भोपाल भेजी गई है फाइल
एमपीआरडीसी ने सोहागी पहाड़ में सड़क बनाई थी। वर्ष 2013 में वन विभाग से वन क्षेत्र में कार्य की अनुमति ली गई थी। तब 45 मीटर चौड़ाई में कार्य की अनुमति ली गई थी। एमपीआरडीसी का कहना है कि तब उन्होंने 45 मीटर की अनुमति ली थी। अब एमपीआरडीसी का कहना है कि उन्होंने सड़क चौड़ीकरण में पूरी भूमि का उपयोग नहीं किया था। अब जो जमीन शेष रह गई है। उसी पर काम करने की अनुमति मांगी गई है। डीएफओ हालांकि इसका निराकरण कर सकते थे लेकिन उन्होंने प्रस्ताव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भू प्रबंध भोपाल को भेज दिया है। जहां से अभी अनुमति नहीं मिली है।
30 जुलाई को पकड़े गए थे दो वाहन
वन परिक्षेत्र सिरमौर के अंतर्गत सोहागी पहाड़ में एबी इंफ्रा लिमिटेड द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले लगभग दो माह से किया जा रहा था। दिनांक 30 जुलाई 2026 को वन विभाग ने अचानक कार्रवाई करते हुए कार्य रुकवाया, मौका पंचनामा तैयार किया तथा दो पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया। मशीनों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की लिखित ड्यूटी भी लगा दी गई। लेकिन कार्रवाई के तीन दिन बाद तक भी वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। तीन दिन बाद जप्त के बावजूद वाहन छोड़ भी दिया गया। वन अपराध प्रकरण भी पंजीबद्ध नहीं हुआ।
दो गाड़ियां जब्त की गईं थी। उन्हें छोड़ा नहीं गया है। अभी वहीं पर हैं। रिन्युअल का मामला नहीं था। सड़क चौड़ीकरण के लिए वर्ष 2013 का एमपीआरडीसी के पास परमिशन था। 5.5 मीटर में कोई पेड़ पौधा भी नहीं आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर और कमिश्नर से भी इस बारे में चर्चा की गई है।
लोकेश निरापुरे, डीएफओ, वन मंडल रीवा

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
सतना में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, बिजली, मूंग खरीदी और कृषि ट्रेड डील पर सरकार को घेरा। मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया।
सतना-पन्ना नई रेललाइन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांसद गणेश सिंह ने नागौद स्टेशन का निरीक्षण कर रेलमंत्री से चर्चा की। नई रेललाइन बघेलखंड और बुंदेलखंड के विकास तथा यात्री सुविधाओं को नई दिशा देगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह