मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पथराव में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।


उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पथराव में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। दरअसल, आज यानी शनिवार को सुबह करीब नौ बजे गोगापुर में दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर शिकारीखेड़ा के महिला और पुरुष सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर अन्य लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी दौरान बंजारा समाज के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
पोरवाल धर्मशाला के बाहर हंगामा
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष महिदपुर थाना पहुंचे। यहां एक पक्ष के लोग थाना परिसर के पास स्थित पोरवाल धर्मशाला के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।
कुछ लोगों ने शुरू कर दिया पथराव
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। महिदपुर एसडीओपी जेडेन लिंगजेरपा के अनुसार, जब विवाद दोबारा बढ़ा तो थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर, एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी सहित अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
मध्यप्रदेश: छतरपुर में बवाल... आधी रात एसडीएम ऑफिस पर फेंके पत्थर
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
पथराव में थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर के सिर और आंख के पास पत्थर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में थाना प्रभारी भाबोर के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। एएसआई सोनगरा को पीठ और हाथ में, प्रधान आरक्षक समरथलाल को हाथ में और आरक्षक मदन पग्गी को पीठ पर चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रीवा में एनएसयूआई प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस और वाटर कैनन
आरोपियों को हिरासत में लिया
घटना के बाद आरक्षक मदन पग्गी की शिकायत पर पुलिस ने रतन बंजारा, भारत बंजारा, सरदार बंजारा, तूफान बंजारा, हाकम बंजारा, वकील बंजारा, गीताबाई बंजारा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: खंडवा में आधी रात मचा बवाल... प्रदर्शनकारियों ने युवती को पीटा
नोएडा में फिर बवाल: सेक्टर 80 में उपद्रवियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।