मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया।

मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।

छतरपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। दरअसल, देर रात केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एसडीएम के ऑफिस पर पथराव कर दिया। कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। इस पर वे देर रात एसडीएम ऑफिस पहुंचे और उसे घेर लिया, इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वाटर कैनन चलाई और हल्का बल प्रयोग किया।

पांच दिनों से दे रहे धरना
केन वेतबा लिंक परियोजना के विस्थापित होने वाले ग्रामीण निर्माण क्षेत्र में बीते 5 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उनको घर बनाकर नहीं दिए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शामिल नेतृत्व करने वाले अमित भटनागर को जब धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया तो मौजूद लोग भड़क गए और देर रात बिजावर तहसील का घेराव कर पथराव कर दिया।
एसडीएम को भी घेर लिया था
जैसे ही बिजावर तहसील में रात ग्रामीण पहुंचे तभी वहां एसडीएम आ गए और सभी लोगों ने एसडीएम को भी घेर लिया था। तभी वहां मौजूद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जहां अमित भटनागर की रिहाई को लेकर हंगामा चलता रहा। इधर, प्रशासन के अधिकारियों का कहना है किसी की भी रिहाई हो कानून के तहत ही होगी किसी के दबाव में आकर रिहाई नहीं कराई जाएगी।
मुआवजा राशि खातों में नहीं पहुंची
गौरतलब है कि ढोडन बांध क्षेत्र से विस्तापित तीन गांव के लोग निर्माण कार्य रोक रहे है। गांव वालों आरोप है कि एसडीएम बिजावर ने ढोडन, पलकोंहा, खरयानी के विस्तापितों को 10 जनवरी 26 तक मुआवजा राशि खातों मे पहुंचाने को कहा था लेकिन अभी तक नहीं डाली गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।