सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के बभनी चौकी क्षेत्र में सेमरिया-कुसमहर मार्ग पर कहनुआ पहाड़ के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। शादी समारोह से लौट रहे छह लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ग्राम बड़ेसर निवासी मनसुखलाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग सुरक्षित बच गए। पहाड़ी के खतरनाक मोड़ पर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विदाई के बाद लौट रहे थे गांव
जानकारी के अनुसार, बड़ेसर निवासी मनसुखलाल प्रजापति अपने साथियों के साथ टकटैया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह और विदाई की रस्म पूरी होने के बाद सभी बोलेरो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमहर के कहनुआ पहाड़ के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
एक की मौत, पांच सुरक्षित
खाई में वाहन गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। दुर्घटना में मनसुखलाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार अन्य पांच लोग सुरक्षित रहे।
बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने बताया कि बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि शेष पांच लोगों को चोट नहीं आई है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। नीरज प्रजापति ने भी बताया कि सभी लोग शादी समारोह से विदाई के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
हादसे के बाद ग्राम बड़ेसर में शोक का माहौल है। वहीं, कहनुआ पहाड़ के इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। करीब 200 फीट गहरी खाई के पास सुरक्षा अवरोधक और चेतावनी संकेतकों की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।