मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे कनिष्ठ अभियंता को बंधक बनाए जाने का मामला अब दोतरफा आरोपों और शिकायतों में उलझ गया है। बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने राइस मिल संचालक रूपेश पटेल, चौकीदार रज्जू भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 127(2) और 3(5) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी ओर मिल संचालक ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कथित वसूली, प्रताड़ना और झूठा बंधक प्रकरण तैयार करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। बिजली बिल और कनेक्शन से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंचने से जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अब पुलिस और प्रशासन के सामने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की चुनौती है। एक ओर जेई को बंधक बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज है, तो दूसरी ओर संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जांच करने पहुंचे जेई, फिर बंधक बनाने की शिकायत
घटनाक्रम के मुताबिक, 25 नवंबर की शाम मझगवां वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता चंदन तिवारी आरपी राइस मिल के मीटर और कनेक्शन की जांच करने पहुंचे थे। बिजली कंपनी का आरोप है कि इस दौरान उन्हें मिल परिसर में बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और जेई को मुक्त कराया। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों और चंदन तिवारी की शिकायत पर देर रात रूपेश पटेल, चौकीदार रज्जू भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 127(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
एक लाख देने के बाद भी नहीं बहाल हुआ कनेक्शन
संचालक ने बिजली विभाग पर एक लाख रुपये लेने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, 24 नवंबर को विभागीय कर्मचारी पंकज द्विवेदी ने एक लाख रुपये जमा कराने पर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया था। इस पर उन्होंने एक लाख रुपये बिजली कंपनी के खाते में हस्तांतरित किए, लेकिन कनेक्शन चालू नहीं किया गया। उनका कहना है कि गलत बिलिंग और खराब मीटर रीडिंग के कारण बिजली बिल बढ़ा दिया गया था। जुलाई-अगस्त 2025 की रीडिंग में गड़बड़ी स्वीकार कर सुधार भी किया गया, लेकिन अन्य शुल्क और पुराने सीसीबी एरियर की लाखों रुपये की राशि का विवाद कायम है।
संचालक ने बताया - न बंधक बनाया, न मैं मौके पर था
इधर, रूपेश पटेल ने बंधक बनाने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। कलेक्टर और एसपी को दिए आवेदन में उनका कहना है कि घटना के समय वह स्वयं मिल में मौजूद नहीं थे। शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच 6-8 लोग मिल परिसर में पहुंचे थे। उस समय मिल का सामान्य कामकाज समाप्त हो चुका था और मजदूर आराम कर रहे थे। मजदूरों ने पहुंचे लोगों से उनका परिचय और आने का कारण पूछा था। संचालक का आरोप है कि विभागीय टीम अपनी इच्छा से वापस चली गई, लेकिन बाद में बंधक बनाने की कहानी गढ़कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा दिया गया।
उपभोक्ता आयोग में मामला, समझौते का दबाव
मिल संचालक के अनुसार, बिजली बिल संबंधी विवाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सतना में प्रकरण क्रमांक डीसी/426/सीसी/180/2026 के रूप में लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज द्विवेदी और जेई चंदन तिवारी उन पर आयोग में मामला वापस लेने तथा समझौता करने का दबाव बना रहे थे। संचालक ने इसे आर्थिक दबाव बनाने की कार्रवाई बताया है।
विभाग ने आरोप नकारे, बिल जमा करने पर अड़ा
सतना ओएंडएम के कार्यपालन अभियंता पंकज दुबे ने संचालक के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उपभोक्ता के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण बनाया गया है। एक लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा हुए हैं और मीटर सुधार के बाद नया बिल भी जारी किया गया था। राइस मिल में ओवरलोड की शिकायतें मिली थीं। फेस मिसिंग से हुए नुकसान की वसूली के लिए एसटीएम विभाग ने 2 बार राशि निर्धारित की थी, जिसे बिल में जोड़ा गया है। कंपनी के पास बिलिंग संबंधी सभी दस्तावेज मौजूद हैं और उपभोक्ता को बकाया बिल जमा करना ही होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।