मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में नीट-पीजी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सेवारत डॉक्टरों को मेधा सूची की खुली श्रेणी में शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले के साथ ही न्यायालय ने प्रदेश में रुकी हुई नीट-पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का रास्ता भी साफ कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश एवाई कोगजे और न्यायाधीश विवेक जैन की खंडपीठ ने चल रही प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से साफ इन्कार कर दिया। खंडपीठ ने अपने फैसले के साथ ही 2 नवंबर को जारी किए गए अंतरिम आदेश को भी वापस ले लिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि पहले दिए गए अंतरिम आदेश के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया पर जो रोक लगी थी, उसे अब हटा दिया गया है और संबंधित प्राधिकरण नियमों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
खंडपीठ ने वर्ष 2018 के संशोधित नियमों के अंतर्गत तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके राज्य सेवा के डॉक्टरों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने की व्यवस्था को पूरी तरह उचित ठहराया। अदालत ने कहा कि जब लागू नियमों को किसी भी पक्ष द्वारा चुनौती नहीं दी गई है, तो उन पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। न्यायालय ने यह भी रेखांकित किया कि यह प्रवेश प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 से लागू नियमों के तहत संचालित हो रही है।
अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि जिन चिकित्सकों ने ग्रामीण या कठिन क्षेत्रों में तीन वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं, उन्हें प्रोत्साहन अंक मिलने की वैध अपेक्षा थी। न्यायालय के अनुसार, उनका यह अधिकार अब पूरी तरह स्थापित और तय हो चुका है, जिसे किसी भी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता।
उच्च न्यायालय ने सेवारत डॉक्टरों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर अतिरिक्त अंक प्रदान करने के प्रावधान को भी सही माना। नियमों के तहत एक, दो और तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले डॉक्टरों को क्रमशः 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन अंक दिए जाते हैं। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन अंक देने की यह व्यवस्था भारतीय चिकित्सा परिषद विनियम 2000 के नियम 9 के पूर्णतः अनुकूल है।
इसके अतिरिक्त, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिरिक्त प्रोत्साहन अंक देने की व्यवस्था 30 प्रतिशत इन-सर्विस आरक्षण कोटा से पूरी तरह स्वतंत्र और अलग है। गौरतलब है कि खंडपीठ ने 18 नवंबर को इस मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे गुरुवार को सुनाया गया।
खंडपीठ के इस आदेश के बाद राज्य में नीट-पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया अब नियमों के तहत पुनः शुरू हो सकेगी। न्यायालय ने कहा कि पूर्व में दिए गए अंतरिम आदेश के सम्मान में प्रवेश प्रक्रिया को रोका गया था, लेकिन अब याचिका खारिज होने के बाद काउंसलिंग को विधिसम्मत तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है। सेवारत अभ्यर्थियों को खुली श्रेणी की मेरिट में स्थान देने और प्रोत्साहन अंक देने की व्यवस्था को वैध ठहराते हुए अदालत ने इस याचिका को समाप्त कर दिया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह