भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कथित तौर पर कूटरचित (एडिटेड) वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अब पूर्व मंत्री को नोटिस जारी कर इस मामले में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत 24 नवंबर को हुई, जब भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम एवं साइबर डीसीपी अखिल पटेल से मुलाकात कर आधिकारिक शिकायत सौंपी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, पिपलानी के छत्रसाल नगर फेस-2 निवासी 57 वर्षीय संतोष वर्मा ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नितिन नवीन का एक फर्जी वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया जा रहा है, जिसे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से साझा किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि इस भ्रामक वीडियो का उद्देश्य आम जनता को गुमराह करना है और इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता संतोष वर्मा ने पुलिस को जांच के लिए नितिन नवीन के संबोधन का मूल (ओरिजिनल) वीडियो भी सौंप दिया है। आरोप है कि इसी वास्तविक वीडियो के साथ तकनीकी छेड़छाड़ कर एक नया और भ्रामक वीडियो तैयार किया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में नितिन नवीन चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर यह दिखाया गया है कि पाकिस्तान के मंत्री प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेट्स) के रूप में भारत आ रहे हैं और यह फैसला चीन के दबाव में लिया गया है। अब क्राइम ब्रांच मूल वीडियो और वायरल वीडियो का तकनीकी परीक्षण कराएगी। इसके साथ ही पीसी शर्मा से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उन्हें यह वीडियो किस स्रोत से प्राप्त हुआ और उन्होंने किस आधार पर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह