सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की आदिवासी राजनीति और प्रशासनिक हलकों में इन दिनों तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों के बीच शब्दों की यह तकरार जिले के विकास और कामकाज को लेकर छिड़ी है, जिससे सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।
गुरुवार को डिंडौरी दौरे के दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बयानों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार को बदनाम करने और जनता को भड़काने वाले अफसर नहीं चाहिए, और यदि राजनीति ही करनी है तो चुनाव लड़कर जनता के बीच जाना चाहिए। कुलस्ते के इस बयान के तुरंत बाद मरकाम ने एक वीडियो जारी कर पलटवार किया और मंडला में मेडिकल कॉलेज की स्थिति को लेकर सवाल दागे।
इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि बुधवार (25 नवंबर) को उस समय तैयार हुई थी, जब अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम सरकारी दौरे पर मंडला पहुंचे थे। युवाओं और ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने जिले के विकास की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई थी। मरकाम का कहना था कि मंडला ने कई अहम अवसर गंवा दिए हैं, क्योंकि उपलब्ध संभावनाओं का समय पर लाभ नहीं उठाया जा सका और स्थानीय स्तर पर मुद्दे मजबूती से नहीं रखे गए।
मरकाम ने यह भी कहा था कि मंडला को आदिवासी मद से अच्छा बजट मिलता है, लेकिन उसका उपयोग स्थायी संस्थान खड़े करने और रोजगार के साधन बढ़ाने में नहीं हो पाया। उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले चरण में पिछड़े जिलों को मेडिकल कॉलेज देने की घोषणा का जिक्र करते हुए पूछा कि जब शहडोल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं, तो मंडला का मेडिकल कॉलेज अब तक क्यों अटका है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज की कमी का मुद्दा भी उठाया था।
मरकाम की टिप्पणियों से नाराज सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरुवार को डिंडौरी में तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई नौकरशाह उनकी लोकप्रियता का फैसला नहीं कर सकता, बल्कि यह अधिकार केवल जनता के पास है। कुलस्ते ने सख्त अंदाज में कहा कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है।
सांसद कुलस्ते ने पलटवार करते हुए मरकाम से उनके कार्यकाल का हिसाब भी मांगा। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के विशेष सहायक के पद पर रहते हुए उन्होंने मंडला, डिंडौरी, सिवनी और नरसिंहपुर के लिए कितनी योजनाएं तैयार कीं और उनमें से कितने काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए। इस बयान के बाद दोनों के बीच छिड़ी यह जुबानी जंग क्षेत्र में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह