भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ जेलर मग्नू सिंह मरावी के खिलाफ एक 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला प्रहरी का आरोप है कि रात की ड्यूटी के दौरान जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इस घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जेलर के विरुद्ध दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसआई प्रभावती शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला प्रहरी ने देर रात गांधी नगर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रहरी के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जेल परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जेलर मग्नू सिंह मरावी से हुई। आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातचीत शुरू की और इसके बाद उसे जबरन वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस और विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जेलर मग्नू सिंह मरावी भोपाल सेंट्रल जेल में आने से पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वे अगस्त 2024 से भोपाल जेल में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
महिला प्रहरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद जांच के लिए पुलिस की एक टीम भोपाल सेंट्रल जेल पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संबंधित कर्मचारियों के ड्यूटी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इसके अलावा घटना के समय जेल परिसर में मौजूद अन्य स्टाफ और संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि तथ्यों की पुष्टि हो सके।
सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ता महिला प्रहरी ने वर्ष 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि, उस पुराने मामले का मौजूदा घटनाक्रम से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस वर्तमान शिकायत के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में आरोपी जेलर का पक्ष सामने आने और तकनीकी व गवाहों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह