प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया। आरोप है कि मोदी की ब्रिगेड रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के समर्थकों द्वारा ईट पत्थर बरसाए गए, जिसमें कई समर्थक लहूलुहान हो गए। कई वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया।

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया। आरोप है कि मोदी की ब्रिगेड रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के समर्थकों द्वारा ईट पत्थर बरसाए गए, जिसमें कई समर्थक लहूलुहान हो गए। कई वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तोड़फोड़ में कई बसों के शीशे टूट गए। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। इलाके में भारी तनाव का माहौल है। हमले के बाद बीच बचाव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए आरएएफ को उतारना पड़ा।
पीएम के कटआउट तोड़े
इधर, रैली से पहले ब्रिगेड मैदान के आसपास की सड़कों पर लगाए गए पीएम के कई कटआउट के तोड़ने की घटना सामने आई है। साथ ही कोलकाता में वीआईपी रोड सहित कई अन्य जगहों पर पर मोदी गो बैक के होर्डिंग भी लगे मिले हैं।
हंगामा करने का आरोप
दूसरी ओर, मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थकों को लेकर ब्रिगेड रैली के लिए आ रही बस में तोड़फोड़ की गई है। एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई भी की गई। इन सभी घटनाओं में भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री के कटआउट से सिर गायब
प्रधानमंत्री की सभा के उपलक्ष्य में भाजपा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर, बैनर और कटआउट लगाए हैं। इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने पोस्टर लगाए हैं। शनिवार को ब्रिगेड में मोदी की सभा से पहले एक्साइड मोड़ के पास फुटपाथ पर देखा गया कि एक कटआउट का सिर कटा हुआ है और कटा हुआ हिस्सा नीचे जमीन पर पड़ा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।