दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।

रामपुर (यूपी)। स्टार समाचार वेब
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर जिला जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ED की टीम पैरा मिलिट्री फोर्स और अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर जेल के बाहर पहले से ही तैनात थी। जैसे ही आजम खान जेल परिसर से बाहर आए, ED अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।
रामपुर जेल के बाहर ED द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खान बेहद भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने देश की मौजूदा कानूनी व्यवस्था और कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?"
उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी एकमात्र गलती एक शैक्षणिक संस्थान का निर्माण करना था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, "हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है? हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए, क्या यही हमारा गुनाह है?"
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की रिहाई की राह आसान हुई थी। हाईकोर्ट ने फर्जी दो पैन कार्ड मामले में सुनवाई करते हुए आजम खान और उनके पुत्र की दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा को निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने की याचिकाओं पर राहत दी थी।
अदालत से जमानत आदेश मिलने के बाद रामपुर की विशेष अदालत ने रिहाई परवाने जारी किए थे। हालांकि, अन्य मामलों में कागजी औपचारिकताएं और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार शाम जैसे ही वे जेल से बाहर आए, ED की टीम ने एक दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें तुरंत अपनी कस्टडी में ले लिया।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। जानें क्या हैं नई दरें और इसके पीछे की वजह।
इंडिया गठबंधन ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग पेश किया। खरगे ने केंद्र सरकार पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
अयोध्या में राम मंदिर की जमीन और उसके सीमांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल। मंदिर की सही जमीन की जांच, पारदर्शी चढ़ावा हिसाब और कैग ऑडिट की मांग। जानिए 2019 के फैसले और पूरी खबर की विस्तार से जानकारी।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह ली है। जानिए उनके करियर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। जानें पूरी लिस्ट और चुनावी रणनीति।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह