इंडिया गठबंधन ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग पेश किया। खरगे ने केंद्र सरकार पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA Block) ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर एक प्रतीकात्मक 'मॉक संसद' का आयोजन किया। इस दौरान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक 'जन महाभियोग' प्रस्ताव पेश किया गया। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई शीर्ष नेता और सांसद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे प्रहार किए तथा आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से ही सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने के लिए लगातार विभिन्न साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करके, राजनीतिक दलों को तोड़कर और चुनी हुई सरकारों को गिराकर सत्ता पर कब्जा किया गया। खरगे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सब हथकंडों के बाद अब सीधे तौर पर जनता के वोटों की चोरी की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिसंबर 2023 में पारित हुए चुनाव आयोग से जुड़े नए कानून पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 'मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) कानून 2023' के जरिए चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा कवच दे दिया गया है। खरगे ने याद दिलाया कि इस कानून को संसद में तब पास कराया गया था जब विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्वतंत्र रूप से कार्य न करके सीधे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों पर आयोग का संचालन कर रहे हैं।
खरगे ने बताया कि लगभग सात महीने पहले संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के 193 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने (महाभियोग) के लिए औपचारिक नोटिस दिया था। हालांकि, उस नोटिस को बिना किसी विचार-विमर्श के खारिज कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को आयोजित यह मॉक संसद और सांकेतिक जन महाभियोग किसी व्यक्ति विशेष से व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण नहीं है, बल्कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, स्वायत्तता और निष्पक्षता को बचाने का एक लोकतांत्रिक प्रयास है।
अपने भाषण के समापन में खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग को भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुसार निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, ताकि देश के आम नागरिकों का चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा कायम रहे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दिल्ली में बैठे शक्तिशाली लोग कंप्यूटर और तकनीक के जरिए समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के मताधिकार को चुपचाप खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। विपक्ष इस देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा।
खबर अपडेट रही हे...
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। जानें क्या हैं नई दरें और इसके पीछे की वजह।
इंडिया गठबंधन ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग पेश किया। खरगे ने केंद्र सरकार पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
अयोध्या में राम मंदिर की जमीन और उसके सीमांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल। मंदिर की सही जमीन की जांच, पारदर्शी चढ़ावा हिसाब और कैग ऑडिट की मांग। जानिए 2019 के फैसले और पूरी खबर की विस्तार से जानकारी।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह ली है। जानिए उनके करियर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। जानें पूरी लिस्ट और चुनावी रणनीति।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल खड़े किए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर किसी देश को निशाना बनाना या दोहरे मापदंड अपनाना पूरी तरह अनुचित है।
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। अब देश अपनी नेविगेशन जरूरतों के लिए विदेशी प्रणालियों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगा। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह