पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। जानें पूरी लिस्ट और चुनावी रणनीति।

पंजाब में साल 2027 के शुरुआती महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 प्रत्याशियों की पहली सूची का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद पार्टी आलाकमान ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहली सूची में पार्टी ने अपने 37 मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है।
पिछले कुछ समय से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनावी सीट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए तय किया कि मान अपनी पारंपरिक सीट धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने धूरी सीट से कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के भारी अंतर से हराया था। पार्टी आलाकमान ने उनके पिछले रिकॉर्ड और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें पुनः धूरी से मैदान में उतारा है।
पार्टी ने पहली सूची में राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। लुधियाना वेस्ट सीट से पार्टी ने संजीव अरोड़ा को पुनः प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से कुलवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
आम आदमी पार्टी ने अपनी इस रणनीति के तहत जीतने की क्षमता (Winability) को प्राथमिक आधार बनाया है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पंजाब की सभी 117 सीटों की स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें उन नेताओं के कामकाज की समीक्षा की गई जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। चुनाव से काफी पहले पहली सूची जारी करने के पीछे पार्टी का उद्देश्य उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार और जनसंपर्क मजबूत करने का पर्याप्त समय देना है।
| क्रम संख्या | विधानसभा संख्या | विधानसभा सीट | प्रत्याशी का नाम |
| 1 | 7 | बटाला | अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) |
| 2 | 11 | अजनाला | कुलदीप सिंह धालीवाल |
| 3 | 19 | अमृतसर दक्षिण | डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर |
| 4 | 21 | तरनतारन | हरमीत सिंह संधू |
| 5 | 22 | खेमकरण | सरवन सिंह धुन |
| 6 | 31 | नकोदर | इंदरजीत कौर मान |
| 7 | 33 | करतारपुर | बलकार सिंह |
| 8 | 40 | दसूया | करमबीर सिंह घुम्मन |
| 9 | 41 | उर्मर | जसवीर सिंह राजा गिल |
| 10 | 43 | होशियारपुर | ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा) |
| 11 | 44 | चब्बेवाल | इशांक कुमार चब्बेवाल |
| 12 | 45 | गढ़शंकर | जय कृष्ण सिंह रौड़ी |
| 13 | 48 | बलाचौर | संतोष कटारिया |
| 14 | 50 | रूपनगर | दिनेश चड्ढा |
| 15 | 53 | एस.ए.एस. नगर | कुलवंत सिंह |
| 16 | 55 | फतेहगढ़ साहिब | लखबीर सिंह राय |
| 17 | 56 | अमलोह | गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग |
| 18 | 58 | समराला | जगतार सिंह दियालपुरा |
| 19 | 60 | लुधियाना पूर्व | दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) |
| 20 | 62 | आत्म नगर | कुलवंत सिंह सिद्धू |
| 21 | 63 | लुधियाना सेंट्रल | अशोक प्रशार पप्पी |
| 22 | 64 | लुधियाना पश्चिम | संजीव अरोड़ा |
| 23 | 65 | लुधियाना उत्तर | चौधरी मदन लाल बग्गा |
| 24 | 67 | पायल | मनविंदर सिंह ग्यासपुरा |
| 25 | 71 | निहाल सिंह वाला | मनजीत सिंह बिलासपुर |
| 26 | 72 | बाघा पुराना | अमृतपाल सिंह सुखानंद |
| 27 | 73 | मोगा | डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा |
| 28 | 74 | धर्मकोट | देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस |
| 29 | 79 | जलालाबाद | जगदीप कंबोज गोल्डी |
| 30 | 80 | फाजिल्का | नरिंदरपाल सिंह सवना |
| 31 | 86 | मुक्तसर | जगदीप सिंह काका बराड़ |
| 32 | 88 | कोटकपूरा | कुलतार सिंह संधवां |
| 33 | 89 | जैतू | अमोलक सिंह |
| 34 | 94 | तलवंडी साबो | बलजिंदर कौर |
| 35 | 97 | सरदूलगढ़ | गुरप्रीत सिंह बनावाली |
| 36 | 102 | भदौर | लाभ सिंह उगोके |
| 37 | 104 | मेहल कलां | कुलवंत सिंह पंडोरी |
| 38 | 106 | अमरगढ़ | जसवंत सिंह गज्जन माजरा |
| 39 | 107 | धूरी | भगवंत मान |
| 40 | 115 | पटियाला | अजीतपाल सिंह कोहली |
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। जानें क्या हैं नई दरें और इसके पीछे की वजह।
इंडिया गठबंधन ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग पेश किया। खरगे ने केंद्र सरकार पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
अयोध्या में राम मंदिर की जमीन और उसके सीमांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल। मंदिर की सही जमीन की जांच, पारदर्शी चढ़ावा हिसाब और कैग ऑडिट की मांग। जानिए 2019 के फैसले और पूरी खबर की विस्तार से जानकारी।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह ली है। जानिए उनके करियर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। जानें पूरी लिस्ट और चुनावी रणनीति।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल खड़े किए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर किसी देश को निशाना बनाना या दोहरे मापदंड अपनाना पूरी तरह अनुचित है।
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। अब देश अपनी नेविगेशन जरूरतों के लिए विदेशी प्रणालियों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगा। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह