संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल खड़े किए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर किसी देश को निशाना बनाना या दोहरे मापदंड अपनाना पूरी तरह अनुचित है।

अपनी साख बचानी है तो सभी देशों के साथ करें एक जैसा व्यवहार
संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव मंगलानंदन ने दिखाया आईना
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल खड़े किए हैं। यूएन में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने दो टूक शब्दों में कहा-परिषद की साख तभी बच सकती है जब वह सभी देशों के साथ एक जैसा और निष्पक्ष व्यवहार करे। किसी देश को शामिल किए बिना उसके खिलाफ विशेष आदेश जारी करने से जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आता, बल्कि इससे परिषद के भीतर मतभेद बढ़ते हैं। मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर किसी देश को निशाना बनाना या दोहरे मापदंड अपनाना पूरी तरह अनुचित है।
बातचीत, मदद सच्ची साझेदारी
भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के फरवरी में दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा-मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका आपसी बातचीत, क्षमता बढ़ाने में मदद और सच्ची साझेदारी है, न कि राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल करना। भारत का मानना है कि परिषद को एकजुट रखने के लिए उन आरोपों से बचना होगा जिनमें इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही जाती है।
हर देश को बरारबर माना जाए
सभी देशों के लिए एक जैसे नियमों की वकालत करते हुए भाविका ने यूनिवर्सल पीरियोडिक रिव्यू को मानवाधिकारों पर चर्चा का सबसे बेहतर मंच बताया, जिसमें हर देश को बराबर मानकर बातचीत के जरिए सुधार पर जोर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि भारत वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए सातवीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है।
आतंक पर अपनाएं जीरो टॉलरेंस
मानवाधिकारों के सामने सबसे गंभीर खतरों का जिक्र करते हुए भारत ने आतंकवाद को जीवन के अधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और परिषद से इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही, भारत ने जोर दिया कि नागरिक और राजनीतिक अधिकारों की तरह ही आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास के अधिकार को भी समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
थर्ड कमेटी को भेजने के चलन पर ऐतराज
परिषद के कामकाज में पारदर्शिता और सुधार की मांग करते हुए भारत ने कहा कि इसका संचालन सदस्य देशों की अगुवाई में और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार होना चाहिए। मानवाधिकार से जुड़े कार्यों के लिए यूएन के नियमित बजट से पर्याप्त धन मिलना चाहिए ताकि इसकी प्राथमिकताएं कुछ चुनिंदा देशों या संगठनों के स्वैच्छिक फंड पर निर्भर न रहें। अंत में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और मानवाधिकार परिषद में एक जैसे मुद्दों पर बार-बार प्रस्ताव लाने और रिपोर्टों को महासभा की थर्ड कमेटी को भेजने के बढ़ते चलन पर भी ऐतराज जताया और कहा कि इससे परिषद के विशेष मंच होने का महत्व कम हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल खड़े किए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर किसी देश को निशाना बनाना या दोहरे मापदंड अपनाना पूरी तरह अनुचित है।
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। अब देश अपनी नेविगेशन जरूरतों के लिए विदेशी प्रणालियों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगा। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह