चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिगड़ा मौसम
ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति-कंधमाल में बाढ़
छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र में यलो अलर्ट

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का रेड और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बेमौसम बारिश और सर्द हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है, जिससे समय से पहले ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं मध्य प्रदेश में चक्रवात के असर से राज्य के 33 जिलों में अगले चार यानी 2 नवंबर तक तेज बारिश का अनुमान है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर, रीवा, मऊगंज समेत कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
ओडिशा में बाढ़ का कहर
तूफान के कारण सबसे गंभीर स्थिति ओडिशा में देखने को मिली है, जहां राज्य के तीन जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अकेले गंजाम जिले में सैकड़ों गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है और इन दोनों जिलों में हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 54 टीमों को तैनात किया गया है, जो अब तक 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर चुकी हैं।
यूपी में ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, नोएडा, आगरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिसमें गोरखपुर और अयोध्या समेत 21 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। वहीं राजस्थान के 28 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी जयपुर समेत करौली, भरतपुर, धौलपुर और अलवर जैसे जिलों में रुक-रुक कर हुई बारिश और ओलावृष्टि से सिहरन बढ़ गई है।

बिहार और उत्तराखंड भी रेड अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जबकि कुल 33 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया है। यमुनोत्री और केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली और हरियाणा भी तरबतर
दिल्ली में भी देर रात हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो पिछले चार सालों में अक्टूबर का सबसे कम तापमान है। वहीं, हरियाणा और झारखंड के कई जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन हादसे में जज के नाबालिग बेटे को अग्रिम जमानत मिलने पर पीड़िता के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल। क्या कानून सबके लिए बराबर है?
राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर पक्षी भगाने के दौरान सूखी घास में आग लग गई। रनवे पर भारी धुआं फैलने से विजिबिलिटी कम हुई और दिल्ली-राजकोट एअर इंडिया फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।
विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रशांत महासागर में सक्रिय हुए सुपर अल नीनो ने दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब द्वारा जारी अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर के अनुसार, इस खतरनाक मौसमी घटना के कारण अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच दुनिया भर में 3.73 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह