बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया
दमकल की 10 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें श्रृंगार, मोबाइल रिपेयरिंग और अन्य कारोबार से जुड़ी दुकानें शामिल हैं। आग की भयावहता से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
देखते ही देखते दुकानें खाक
सुबह के वक्त मंडी में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। देखते ही देखते एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। मंडी में बड़ी संख्या में दुकानें एक साथ जलने से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई।
होटल में चार गैस सिलिंडर ब्लास्ट
आग के दौरान मंडी स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल में रखे चार गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट होने की सूचना है। इससे घटनास्थल पर स्थिति और भयावह हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज और आग की लपटों के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की चपेट में मंडी में खड़ी कई बाइक भी आ गईं। घटना में जली दुकानों और वाहनों की संख्या तथा नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।
दमकल की 15 गाड़ियों ने बुझाई आग
आग जनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। आग बुझने के बाद प्रभावित दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में हुए नुकसान का जायजा लेने में जुट गए।
दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान
मंडी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दुकानों के जलने से कारोबारियों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। दुकानों में रखा सामान, कारोबार से जुड़ी सामग्री और अन्य संपत्तियां आग में नष्ट हो गईं। कई दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित दुकानदारों को अपने कारोबार को दोबारा शुरू करने के लिए आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रशांत महासागर में सक्रिय हुए सुपर अल नीनो ने दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब द्वारा जारी अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर के अनुसार, इस खतरनाक मौसमी घटना के कारण अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच दुनिया भर में 3.73 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी (विधान परिषद) की 28 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। पीएम मोदी ने बैलेट पेपर चुनाव का जिक्र कर उठाए सवाल। जानिए किस राज्य में किस पार्टी ने मारी बाजी।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। जानें आपकी सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा।
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जीवन के शुरुआती सफर को साझा किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह