मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। खुफिया सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद बड़ी मानव तस्करी का भांडाफोड़ हो गया है।
Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।
बिहार विधानसभा में जारी बजट सत्र के बीच पटना हाईकोर्ट में 42 विधायकों के खिलाफ चुनाव में गलत जानकारी देने को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं। ऐसे में अदालत ने भी विधायकों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है। इन याचिकाओं पर अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न न्यायाधीशों की पीठ ने प्रारंभिक सुनवाई की है।
पटना और दानापुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज यानी बुधवार को सुबह अज्ञात मेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है।
















