भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।

मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा, कई सड़कें और हाईवे ध्वस्त
संकोश नदी का बढ़ा जलस्तर, दस हजार लोगों को निकाला
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के तेज बहाव ने इलाके में व्यापक क्षति पहुंचाई है। गासा जिले का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गासा त्शाचु गर्म पानी का कुंड पूरी तरह से पानी में बह गया है। इसके अलावा, ताकत्सेमाखांग इलाके में बाढ़ के कारण पुनाखा-गासा हाईवे का बड़ा हिस्सा उखड़ गया, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में मरम्मत और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।
बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा
झील से निकला बाढ़ का पानी मो छू और फो छू नदियों से होते हुए पुनात्सांगछू नदी तंत्र में समाहित हुआ। यही नदी भारत की सीमा में प्रवेश कर संकोश नदी के रूप में बहती है और असम में ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है। 6 से 8 घंटे के भीतर पानी के भारतीय सीमा तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में प्रशासनिक मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।
अलीपुरद्वार में रातभर बजे सायरन
संकोश और ब्रह्मपुत्र नदी के तटीय इलाकों विशेषकर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और असम के धुबरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए रातभर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया और 10,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों तथा राहत शिविरों में पहुंचाया। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन हादसे में जज के नाबालिग बेटे को अग्रिम जमानत मिलने पर पीड़िता के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल। क्या कानून सबके लिए बराबर है?
राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर पक्षी भगाने के दौरान सूखी घास में आग लग गई। रनवे पर भारी धुआं फैलने से विजिबिलिटी कम हुई और दिल्ली-राजकोट एअर इंडिया फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।
विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रशांत महासागर में सक्रिय हुए सुपर अल नीनो ने दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब द्वारा जारी अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर के अनुसार, इस खतरनाक मौसमी घटना के कारण अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच दुनिया भर में 3.73 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह