देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
उचेहरा के बरुआ नदी पुराने पुल से डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिर गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए। लगातार तीसरे बड़े हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना के भुगतान समझौते पर मोहन सरकार को घेरा। 7,669 करोड़ के दावे को छोड़ने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
मध्य प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। इंदौर, खंडवा, हरदा और आष्टा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, नदियों का जलस्तर बढ़ने से संपर्क कटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रीवा के कुसमैदा घाट पर टमस नदी में अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण और जलस्तर पर संकट गहराया है। ग्रामीणों ने नवागत कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और नदी संरक्षण की मांग की है।
चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
भोपाल के शाहपुरा इलाके में जेके अस्पताल के पीछे कलियासोत नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने शव को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में अडाणी समूह की सीमेंट इकाई का भूमि पूजन किया। 1060 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा और गुनिया नदी का कायाकल्प होगा
रीवा के त्योंथर स्थित टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजामों के ओवरलोड नावें चल रही हैं। बरगी हादसे के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग रोज जान जोखिम में डालकर सफर करने मजबूर हैं।






















