रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कैमोर पर्वत से निकली बीहर सलिला का अपना इतिहास है। शहर के मध्य से गुजर रही इस बीहर-बिछिया से अनगिनत जीव जंतुओं का जीवन यापन हो रहा है। इसी नदी के तट पर 25 करोड़ की लागत से पहले चरण में 1.6 किलोमीटर लम्बे रिवर फ्रंट ने महज तीन साल में अपना कद न केवल विंध्य बल्कि देश भर में कुछ इस तरह फैलाया कि उसे स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का प्रथम पुरस्कार मिल गया। रिवर फ्रंट को मिली इस नई पहचान ने न केवल रीवा का मान देश भर में बढ़ा दिया बल्कि आने वाले दिनों में पर्यटन की संभावनाओं की राह भी खोल दी।
ग्रेविटी बाल, पाथवे, ग्रीन ट्री एरिया का निर्माण
आपको बता दें कि बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का निर्माण मप्र ग्रह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 25 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसके तहत नदी के बाएं तट में बाबा घाट से कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बे रिवर फ्रंट में ग्रेविटी बाल, पाथवे ग्रीन ट्री एरिया का निर्माण किया गया है। जिसे देखने के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के जिले व राज्य से भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला अनवरत है।
राजेन्द्र शुक्ल की सोच ने दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम
देश में प्रमुख रूप से अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवर फ्रंट को देखने के बाद रीवा में रिवर फ्रंट की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीड़ा उठाया था। इसके लिए उन्होंने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय स्मार्ट सिटीज मिशन से लगातार संपर्क बनाया और इस परियोजना को मूर्त रूप दिया। साबरमती रिवर फ्रंट, गोमती रिवर फ्रंट लखनऊ, हुबली रिवर फ्रंट कोलकाता, ताप्ती रिवर फ्रंट सूरत के बाद बीहर-बिछिया तट पर बने रिवर फ्रंट ने अपनी एक पहचान बनाना शुरू किया। जिसका परिणाम आज पूरे देश में सबके सामने है। इस मुकाम के लिए निश्चित तौर पर तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को श्रेय दिया जाना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। रीवा रिवर फ्रंट को मिले पुरस्कार को लेकर स्टार समाचार से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सोच थी कि साबरमती की तरह बीहर नदी में भी रिवर फ्रंट बने, जिससे लोगों को सुविधा एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। आज यह सपना साकार हो गया जो बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि रिवर फ्रंट के लिए दूसरे चरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
सभी का मिला जुला सहयोग
रीवा रिवर फ्रंट को मिले पुरस्कार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेयर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि यह पुरस्कार रीवा की जनता एवं सभी 45 वार्डों के पार्षदों की वजह से संभव हुआ है। साथ ही नदी किनारे बसे वार्डों के पार्षदों ने जो सफाई अभियान चलाया वे भी इस पुरस्कार के सहयोगी पात्र हैं। वहीं उन सफाई मित्रों का भी बड़ा योगदान रहा जिन्होंने दिन-रात मेहनत की।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह