रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिरमौर थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप में मंगलवार की देर रात लूट की बड़ी वारदात हुई है। पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला कर साढ़े 48 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये हैं। घटना का सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आया है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की वजाय पीड़ित को थाना से भगा दिया है।
जानकारी के अनुसार सिरमौर कस्बे में संचालित शशिकला पेट्रोल पंप में मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने यहां मौजूद कर्मचारी मोती सिंह पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। जिसमें कर्मचारी को गंभीर चोट पहुंची है। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने डीजल बिक्री के 48 हजार 500 रुपये भी लूट ले गये हैं। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर मैनेजर देवेन्द्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर पर चोट आई है, इसके साथ ही हाथ की दो उंगलियां भी टूट गई है।
पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
पेट्रोल पंप के मैनेजर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना के तत्काल बाद सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं कर्मचारी को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया और सीसीटीव्ही फुटेज भी दिखाया, लेकिन पुलिस थाना में मौजूद मुंशी ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ितों को थाना से भगा भी दिया। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
बाहर खड़ी किये थे बाइक
पीड़ितों की माने तो लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों की संख्या पांच थी, वह दो बाइक में सवार होकर पहुंचे थे। बाइक पेट्रोल पंप के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर रखे थे। इसके बाद भीतर घुसे और कर्मचारी से मारपीट करते हुये रूपये लूटे और बाइक में सवार होकर भाग खड़े हुये। सभी बदमाश अपने चेहरे पर नकाब पहने हुये थे।

रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।
रीवा ने तालाबों, नदियों और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई, वहीं स्मार्ट सिटी सतना जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। दोनों शहरों की विकास प्राथमिकताओं का अंतर उजागर।
सतना में 72 घंटे के भीतर दो अग्निकांडों के बाद आबादी के बीच संचालित लकड़ी टालों पर सवाल उठे। निगम की सूची में 25 से अधिक इकाइयां दर्ज, लेकिन अनुमति और अग्नि सुरक्षा जांच अस्पष्ट है।
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान के विरोध में सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने बयान वापस लेने और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।
सतना में बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अक्टूबर तक 343 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए और पांच की मौत हुई। विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी, टीकाकरण और समय पर उपचार की सलाह दी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला अब मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचेगी। 18 नवंबर को यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान 11,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रही गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह