सतना में बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अक्टूबर तक 343 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए और पांच की मौत हुई। विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी, टीकाकरण और समय पर उपचार की सलाह दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच बच्चों की सेहत पर निमोनिया का खतरा मंडराने लगा है। खासकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। चिकित्सा विज्ञान की प्रगति के बावजूद निमोनिया आज भी दुनिया भर में बाल मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है। सतना जिले में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर तक निमोनिया से पीड़ित कुल 343 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती किया गया, जिनमें से पांच की मौत हुई है। अक्टूबर में सर्वाधिक 50 मामले दर्ज किए गए, जबकि फरवरी में भी इतनी ही संख्या में बच्चे भर्ती हुए थे।
शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया कि रोजाना ओपीडी में दो बच्चे निमोनिया से पीड़ित मिल रहे हैं जिन्हें वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है वहीं कई बच्चों को दवा के माध्यम से घर पर ही ठीक किया जा रह है। हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में निमोनिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है। यूनिसेफ के अनुसार, दुनियाभर में प्रतिवर्ष पांच वर्ष से कम उम्र के सात लाख से अधिक बच्चों की मौत निमोनिया के कारण होती है। यह स्थिति बताती है कि बीमारी की रोकथाम और उपचार के उपाय उपलब्ध होने के बावजूद चुनौती कितनी गंभीर है।
सांस की रफ्तार में बदलाव भी खतरे का संकेत
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेता राजपूत ने बताया कि निमोनिया के लक्षणों में तेज सांस चलना, घरघराहट, बलगम वाली खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, थकान, भूख कम लगना और उल्टी शामिल हैं। बच्चों में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है। ब्लड टेस्ट और छाती के एक्स-रे से बीमारी की पुष्टि की जा सकती है। संक्रमण के कारण के आधार पर उपचार निर्धारित होता है। बैक्टीरियल निमोनिया में चिकित्सकीय सलाह से एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, स्वच्छ वातावरण, संतुलित पोषण और स्तनपान से बच्चों को संक्रमण के जोखिम से बचाने में मदद मिलती है।
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है खतरा
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव प्रजापति के अनुसार बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। कुपोषण, अधूरा टीकाकरण, वायु प्रदूषण और अस्वच्छ वातावरण इस खतरे को और बढ़ाते हैं। निमोनिया वायरस, बैक्टीरिया या फंगस के संक्रमण से हो सकता है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर बच्चे के शरीर में आॅक्सीजन की कमी जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में गंभीर बच्चों के उपचार के लिए दो विशेष वार्ड संचालित हैं। जन्म से 28 दिन तक के गंभीर नवजातों को सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा जाता है, जबकि 30 दिन से 14 वर्ष तक के बच्चों के उपचार की व्यवस्था पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) में है। ठंड बढ़ने के साथ चाइल्ड ओपीडी में भी निमोनिया के मरीज पहुंच रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।
रीवा ने तालाबों, नदियों और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई, वहीं स्मार्ट सिटी सतना जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। दोनों शहरों की विकास प्राथमिकताओं का अंतर उजागर।
सतना में 72 घंटे के भीतर दो अग्निकांडों के बाद आबादी के बीच संचालित लकड़ी टालों पर सवाल उठे। निगम की सूची में 25 से अधिक इकाइयां दर्ज, लेकिन अनुमति और अग्नि सुरक्षा जांच अस्पष्ट है।
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान के विरोध में सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने बयान वापस लेने और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।
सतना में बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अक्टूबर तक 343 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए और पांच की मौत हुई। विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी, टीकाकरण और समय पर उपचार की सलाह दी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला अब मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचेगी। 18 नवंबर को यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान 11,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रही गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।
नेशनल हाईवे स्थित कुल्होली मोड़ पर सबलगढ़ से मुरैना जा रही बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और वृद्ध मां लोहरी कुशवाह गंभीर घायल हो गईं। वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है।