रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान के विरोध में सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने बयान वापस लेने और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सांसद के बयान को अन्नदाताओं का अपमान बताते हुए बुधवार को किसान कांग्रेस ने सतना में मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में किसान कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने धवारी स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर सांसद का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकतार्ओं ने सांसद के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे देश और प्रदेश के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजभान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, राममनोहर सोनी, प्रभाजित्तू बागरी, राजदीप सिंह, उमेश सिंह, शिवम सिंह परिहार, अशोक शर्मा, आरबी पाण्डेय, कृष्णेन्द्र सिंह, मृगेन्द्र सिंह मंटू, रूपेश बागरी, किस्सू सिंह, सुमित सिंह, साबिर खान, जगदीश सेन, रामकुमार विश्वकर्मा, नरेश पटनहा, कामता मिश्रा, आदित्य नारायण पाण्डेय, सोमेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, धीरज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, भूप सिंह, रोहित चुटेलकर, रामबिहारी विश्वकर्मा, मुन्नालाल मिश्रा और राजकिशोर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों की गरिमा पर बताया हमला
दरअसल, सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने बयान में कहा था कि किसान साल में केवल तीन महीने मेहनत करते हैं, जबकि शेष नौ महीने ताश खेलते हैं और राजश्री, शराब तथा चोंगी (गांजा) का सेवन करते हैं। सांसद के इस कथन को किसान कांग्रेस ने मेहनतकश किसानों की गरिमा और उनके संघर्ष पर सीधा हमला बताया है। प्रदर्शन के दौरान संतोष पाण्डेय ने कहा कि सांसद जैसे संवैधानिक और गरिमापूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जाती। इस बयान ने भाजपा नेताओं का किसान विरोधी नजरिया उजागर कर दिया है। पाण्डेय ने कहा कि देश और प्रदेश का किसान कभी अल्पवर्षा तो कभी अतिवृष्टि और सूखे की मार झेलता है। समर्थन मूल्य, खाद की किल्लत, बिजली, सिंचाई और फसल नुकसान के मुआवजे जैसी समस्याओं के बीच किसान दिन-रात खेतों में पसीना बहाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मौसम की अनिश्चितता और खेती की बढ़ती लागत के बावजूद अन्नदाता अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता। ऐसे में किसानों की मेहनत को महज तीन महीने का काम बताकर बाकी समय उन्हें जुआरी और नशेड़ी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर आवाज उठाने और उनका समाधान कराने के बजाय उनके परिश्रम पर सवाल खड़े करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि किसानों के सम्मान से जुड़ा यह मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगा। सांसद को अपने शब्द वापस लेते हुए किसानों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।
रीवा ने तालाबों, नदियों और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई, वहीं स्मार्ट सिटी सतना जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। दोनों शहरों की विकास प्राथमिकताओं का अंतर उजागर।
सतना में 72 घंटे के भीतर दो अग्निकांडों के बाद आबादी के बीच संचालित लकड़ी टालों पर सवाल उठे। निगम की सूची में 25 से अधिक इकाइयां दर्ज, लेकिन अनुमति और अग्नि सुरक्षा जांच अस्पष्ट है।
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान के विरोध में सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने बयान वापस लेने और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।
सतना में बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अक्टूबर तक 343 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए और पांच की मौत हुई। विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी, टीकाकरण और समय पर उपचार की सलाह दी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला अब मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचेगी। 18 नवंबर को यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान 11,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रही गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।
नेशनल हाईवे स्थित कुल्होली मोड़ पर सबलगढ़ से मुरैना जा रही बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और वृद्ध मां लोहरी कुशवाह गंभीर घायल हो गईं। वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है।