रीवा ने तालाबों, नदियों और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई, वहीं स्मार्ट सिटी सतना जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। दोनों शहरों की विकास प्राथमिकताओं का अंतर उजागर।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा ने एक दशक में बदली अपनी तस्वीर, तालाब संवारे, नदी को पहचान दी और देश में सिरमौर बना, मैं स्मार्ट सिटी होकर भी अपने जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं के लिए तरस रहा हूं।
मैं सतना हूं। विंध्य की पहचान, उद्योगों का शहर और विकास की संभावनाओं से भरा नगर। मुझे स्मार्ट सिटी का तमगा मिला, करोड़ों की योजनाएं मिलीं और भविष्य के सुनहरे सपने भी दिखाए गए। लेकिन आज जब राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कारों में पड़ोसी रीवा का नाम देशभर में सम्मान से लिया जा रहा है, तो मेरे भीतर एक सवाल उठता है कि आखिर मेरी सुध लेने वाला कौन है?
रीवा की उपलब्धि से मुझे ईर्ष्या नहीं, गर्व है। वह भी तो विंध्य का ही गौरव है। मगर उसकी सफलता मेरी उपेक्षा को और साफ कर देती है। जरा एक दशक का सफर देखिए। वर्ष 2014 में स्वच्छता के मामले में रीवा 415वें और मैं 163वें स्थान पर था। वर्ष 2017 में 434 शहरों के सर्वेक्षण में रीवा 38वें स्थान पर पहुंच गया और मैं 75वें पर रह गया। यानी जिस शहर से मैं कभी आगे था, उसने सुधार की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आगे निकल गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रीवा पांचवें और मैं 12वें स्थान पर रहा। रीवा को 10,931 और मुझे 10,671 अंक मिले। अब 2025-26 में नदी तटीय शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल कर रीवा ने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ लिया। ये आंकड़े केवल रैंकिंग नहीं, दो शहरों की प्राथमिकताओं और प्रयासों का अंतर भी बताते हैं।
कभी गंदगी और दुर्गंध के लिए पहचाना जाने वाला रीवा का रानी तालाब आज आकर्षण का केंद्र है। तमस नदी के किनारे विकास की तस्वीर उभरी है। यह बदलाव बताता है कि इच्छाशक्ति, योजना और निरंतर निगरानी हो तो शहर की पहचान बदली जा सकती है। अब मेरा जगतदेव तालाब देखिए। कभी मेरी खूबसूरती नागरिकों के सुकून का ठिकाना थी। इसके कायाकल्प के लिए करोड़ों की योजना बनी। हरियाली, पथ, नौकायन और नागरिक सुविधाओं के सपने दिखाए गए, लेकिन बदहाली दूर नहीं हुई। मेरी अंचल से बहने वाली टमस नदी भी उपेक्षा की गवाही दे रही है। जलस्रोत सिमट रहे हैं, गंदगी बढ़ रही है और योजनाओं की गति जिम्मेदारों की इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े कर रही है।
मेरी सड़कों पर सीवर की अधूरी खुदाई का दर्द है, गलियों में अंधेरा है, चौराहों पर जाम है और जगह-जगह कचरे के ढेर हैं। नागरिकों से स्वच्छता की अपेक्षा की जाती है, लेकिन क्या उन्हें वैसी व्यवस्था दी गई है, जिसके वे हकदार हैं? स्मार्ट सिटी का बोर्ड लग जाने से शहर स्मार्ट नहीं होता। इसके लिए दूरदृष्टि, समयबद्ध काम और जवाबदेही चाहिए। मुझे पुरस्कार न मिलने का उतना दुख नहीं, जितना इस बात का है कि मेरी समस्याएं वर्षों से सामने हैं, फिर भी स्थायी समाधान नहीं दिखता। रीवा ने अपनी कमियों को चुनौती मानकर तस्वीर बदली, मेरे यहां योजनाएं अक्सर फाइलों और अधूरे कामों में उलझ जाती हैं। मैं किसी से सम्मान छीनना नहीं चाहता। बस चाहता हूं कि मेरे जिम्मेदार मेरी भी सुध लें। मेरे तालाब बचाएं, नदी को जीवन दें, सड़कें दुरुस्त करें और सफाई को दिखावे का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं। मैं सतना हूं... मुझे स्मार्ट सिटी कहलाने का प्रमाणपत्र नहीं, स्मार्ट शहर की तरह जीने का अधिकार चाहिए। काश! किसी ने मेरी भी सुध ली होती, तो आज मैं भी राष्ट्रीय पुरस्कारों की कतार में खड़ा होता और मेरे नागरिकों को अपने शहर पर गर्व करने के लिए किसी दूसरे शहर की मिसाल नहीं देनी पड़ती।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।
रीवा ने तालाबों, नदियों और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई, वहीं स्मार्ट सिटी सतना जलस्रोतों, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। दोनों शहरों की विकास प्राथमिकताओं का अंतर उजागर।
सतना में 72 घंटे के भीतर दो अग्निकांडों के बाद आबादी के बीच संचालित लकड़ी टालों पर सवाल उठे। निगम की सूची में 25 से अधिक इकाइयां दर्ज, लेकिन अनुमति और अग्नि सुरक्षा जांच अस्पष्ट है।
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान के विरोध में सतना में किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने बयान वापस लेने और किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।
सतना में बच्चों पर निमोनिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अक्टूबर तक 343 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए और पांच की मौत हुई। विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी, टीकाकरण और समय पर उपचार की सलाह दी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला अब मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचेगी। 18 नवंबर को यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान 11,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रही गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।
नेशनल हाईवे स्थित कुल्होली मोड़ पर सबलगढ़ से मुरैना जा रही बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और वृद्ध मां लोहरी कुशवाह गंभीर घायल हो गईं। वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है।