लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।

आरटीओ बैरियर पर तैनाती के एवज में मांग रहे पैसा
उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई से नीमच में हड़कंप
नीमच। स्टार समाचार वेब
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी। दरअसल, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर 2026 को एसपी लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
सैनिक को बनाया था माध्यम
शिकायत में बताया गया था कि होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान, कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बैरियर नयागांव पर ड्यूटी लगाने के एवज में 3,000 रुपए प्रतिमाह की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
सत्यापन के बाद कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा इस शिकायत का सत्यापन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से कराया गया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने आज (गुरुवार) नीमच के कोट मोहल्ला स्थित होमगार्ड कार्यालय में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को आवेदक महेश थोरेचा से 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला अब मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचेगी। 18 नवंबर को यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान 11,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रही गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कमांडेंट द्वारा यह रिश्वत सैनिक महेश थोरेचा से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी।
नेशनल हाईवे स्थित कुल्होली मोड़ पर सबलगढ़ से मुरैना जा रही बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और वृद्ध मां लोहरी कुशवाह गंभीर घायल हो गईं। वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर ने इतिहास रचते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महापौर और अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई रणनीति। MP के सीएम डॉ. मोहन यादव 71 सीटों पर संभालेंगे प्रचार की कमान। जानिए ओबीसी वोट बैंक और अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के मास्टरप्लांन की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने देवास के भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों (मुकेश विज और अनिल मालवीय) को जमानत दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल मालिक या पार्टनर होना आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद पर हमला बोला है। जानें मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अखाड़े से निष्कासन की पूरी खबर।
सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
महापौर योगेश ताम्रकार के 63वें जन्मदिन पर सतना के साढ़े चार साल के विकास कार्यों की झलक। सीवर नेटवर्क, सड़कें, पार्क, आवास, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी उपलब्धियां।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह