मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए शुक्रवार, 13 नवंबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी जिले के पिछोर से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। इस कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
हर महीने मिल रही 1,500 रुपये की आर्थिक मदद
जून 2023 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना की राशि में समय के साथ निरंतर बढ़ोतरी की गई है। शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जाते थे, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की और वृद्धि करते हुए इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। वर्तमान में यह राशि सीधे महिलाओं के आधार से लिंक डीबीटी (DBT) सक्रिय बैंक खातों में भेजी जा रही है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की स्थानीय निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी मिल रहा है।
अब तक 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
योजना की शुरुआत से लेकर अब तक महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बड़ी राशि खर्च की जा चुकी है। अक्टूबर 2026 तक 41 किस्तों के जरिए पात्र बहनों के खातों में 67 हजार 230 करोड़ 96 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब नवंबर 2026 की 42वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल आंकड़ा बढ़कर लगभग 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में चार बार 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को उपहार स्वरूप दी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23,882 करोड़ का बजट प्रावधान
राज्य सरकार ने इस योजना के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपये का प्रावधान रखा है। चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक 13 हजार 134 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है, जो नवंबर की किस्त के बाद बढ़कर लगभग 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगी। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हजार 726 करोड़ 5 लाख रुपये, 2024-25 में 19 हजार 51 करोड़ 39 लाख रुपये और 2025-26 में 20 हजार 318 करोड़ 53 लाख रुपये व्यय किए गए हैं
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह