रीवा के कुसमैदा घाट पर टमस नदी में अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण और जलस्तर पर संकट गहराया है। ग्रामीणों ने नवागत कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और नदी संरक्षण की मांग की है।
चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
भोपाल के शाहपुरा इलाके में जेके अस्पताल के पीछे कलियासोत नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने शव को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में अडाणी समूह की सीमेंट इकाई का भूमि पूजन किया। 1060 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा और गुनिया नदी का कायाकल्प होगा
रीवा के त्योंथर स्थित टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजामों के ओवरलोड नावें चल रही हैं। बरगी हादसे के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग रोज जान जोखिम में डालकर सफर करने मजबूर हैं।
रीवा में अवैध घोषित कॉलोनी में नदी किनारे ग्रीन बेल्ट पर पार्टी लॉन निर्माण, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण जारी, बीहर नदी किनारे निर्माण से पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा
रूस ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के अधिकार का समर्थन किया है। वहीं लेबनान में इस्राइली हमलों से तनाव बढ़ा और ईरान ने जहाजों पर 'रियाल' में टोल लगाने का प्रस्ताव दिया है।
बिहार के जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में झाझा के भरोसी साह की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदा प्रदूषण मामले में सख्त रुख अपनाया है। नदी में मिलने वाले दूषित नालों पर एसटीपी लगाने और मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के सुझावों पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। सेना और रेस्क्यू टीमें लापता 4 लोगों की तलाश में जुटी हैं। पूरी घटना और जांच की जानकारी यहाँ पढ़ें।






















