केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।

गडकरी सख्त वूसली रोकी
जबलपुर-हिरन नदी मार्ग के वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विशेष निर्देशों के बाद, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एनएच-45 (NH-45) पर स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर 27 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे से टोल वसूली को अस्थाई तौर पर रोक दिया है। इस फैसले के बाद अब सभी वाहन बिना किसी शुल्क के इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पास एप्रोच रोड की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और वहां वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट करना पड़ रहा था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और साथ ही उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा था। इसी समस्या को संज्ञान में लेते हुए यह कदम उठाया गया है।
मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) द्वारा वर्तमान में क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई (NHAI) ने स्पष्ट किया है कि जब तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हो जाता और मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक टोल नहीं वसूला जाएगा। मार्ग के ठीक होने के बाद ही टोल टैक्स दोबारा शुरू करने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
टोल वसूली बंद होने के बावजूद, एनएचएआई द्वारा प्लाजा पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजामों को सुचारू रखा गया है। टोल प्लाजा पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, एएनपीआर (ANPR) सिस्टम और लाइटिंग की देखरेख पहले की तरह जारी रहेगी। इसके अलावा, सुरक्षित यातायात संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। 17 नवंबर को आरबीआई के माध्यम से यह कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल सड़क, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा। सरकार ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15,573 करोड़ का कर्ज चुकाया भी गया है।
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक और नए जिले के जुड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर को अलग जिला बनाने की पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन जाएगा।
मध्यप्रदेश के आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। सांची ने पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जो 14 नवंबर से लागू होगी। पढ़ें भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के दुग्ध बाजार का हाल और दूध के प्रकारों की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।
मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह