मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।

पिछोर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और क्षेत्र में 221 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 121 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी संपन्न किया।

मातृशक्ति का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की लगभग 4 करोड़ मातृशक्ति को उनके अधिकार दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दिवाली और भाई-दूज के पावन पर्व के बाद मिली यह राशि बहनों के लिए एक विशेष उपहार है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि माताएं और बहनें परिवार की धुरी हैं और अब तक सरकार लाड़ली बहनों के खातों में कुल लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि पहुंचा चुकी है, जिससे कई महिलाएं सिलाई केंद्र जैसे स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर
प्रदेश के औद्योगिक विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शिवपुरी को 6 हजार करोड़ रुपये के डिफेंस इंडस्ट्री कॉरिडोर की बड़ी सौगात मिली है। सरकार रोजगारपरक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से वेतन में 5 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिजली, पानी और जमीन आवंटन में विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में अब तक 12.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसके अतिरिक्त, ग्वालियर में देश का पहला आधुनिक टेलीकॉम मैन्यूफ्रैक्चरिंग जोन भी स्थापित होने जा रहा है।

कृषि विस्तार, दुग्ध उत्पादन और धार्मिक पर्यटन
मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और सिंचाई का रकबा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे प्रदेश की 60 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो चुकी है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश वर्तमान में देश में तीसरे स्थान पर है, जिसे अगले दो वर्षों में शीर्ष पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही राज्य की प्राचीन विरासत को सहेजते हुए धार्मिक पर्यटन को भी गति दी जा रही है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उज्जैन का श्री महाकाल महालोक है, जिसके निर्माण के बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 करोड़ तक पहुंच गई है।
पिछोर और खनियाधाना के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
जनसभा के दौरान डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने वर्ष 2027 में पिछोर को नया जिला बनाए जाने की अनुशंसा करने की बात कही। इसके अलावा पिछोर में एक सांदीपनि विद्यालय की स्थापना, किले के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये और मोतीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष बजट की घोषणा की गई। वहीं, खनियाधाना क्षेत्र के रेडी चौराहे पर नई पुलिस चौकी खोलने, खनियाधाना में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने और बामोर कलां में एक नया महाविद्यालय स्थापित करने का ऐलान भी किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।
मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।
मध्य प्रदेश में 21 नवंबर से 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' की सुविधा शुरू हो रही है। अब लोग प्रदेश के किसी भी कोने में स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री अपने शहर से ही करा सकेंगे। जानें इसके फायदे, नियम और प्रक्रिया।
मध्य प्रदेश में साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए 22 सरकारी वेबसाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानिए पीएचपी वर्जन अपडेट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 24 नवंबर से पांच दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री प्रमुख निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जानें नाम जोड़ने, हटाने और विशेष शिविरों की तारीखें।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह