मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।

भाेपाल। स्टार समाचाार वेब
मध्य प्रदेश में यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को आदेश जारी कर कहा है कि मनमाना किराया वसूलने वाली बसों के परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजी जाए। मंगलवार को जारी इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ऑल इंडिया परमिट वाली बसों में ओवरचार्जिंग की शिकायतों की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल जब्त किया जाए। चूंकि इन बसों के परमिट निरस्त करने का अधिकार आरटीओ के पास नहीं है, इसलिए वे कार्रवाई की अनुशंसा मुख्यालय भेजेंगे, ताकि आयुक्त स्तर से परमिट रद्द किया जा सके।
बालाघाट में दोगुना किराया वसूली के बाद हरकत में आया विभाग
त्योहारी सीजन और दीपावली के आसपास बस संचालकों द्वारा तीन गुना तक किराया वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, लेकिन स्थानीय स्तर पर आरटीओ केवल चालानी कार्रवाई तक ही सीमित थे। हाल ही में बालाघाट में इस मनमानी का बड़ा खुलासा हुआ। दो दिन पहले बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने इंदौर जाने वाली बसों में यात्रियों से चर्चा की, जिसमें पता चला कि 1267 रुपये के निर्धारित किराये के बदले यात्रियों से 2500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यालय ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
नियमों के मुताबिक, सरकार द्वारा तय किराये से अधिक राशि लेना सीधे तौर पर परमिट शर्तों का उल्लंघन है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किरण शर्मा ने पुष्टि की है कि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर सभी आरटीओ को सख्त कार्रवाई के लिए पाबंद किया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इसी वर्ष 7 अगस्त को यात्री बसों का किराया सवा रुपये से बढ़ाकर दो रुपये प्रति किलोमीटर किया था। किराये में इस बढ़ोतरी के बावजूद बस ऑपरेटरों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर अब विभाग ने लगाम कसने की तैयारी कर ली है।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह