NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात से जारी बारिश का दौर सोमवार दोपहर को और तेज हो गया। महज कुछ घंटों की बारिश ने भोपाल नगर सरकार के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल दी।
आज हफ्ते का पहला दिन है और सावन का आखिरी सोमवार भी है। इस दौरान शेयर बाजार में भी जबरदस्त हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 88 अंकों की बढ़त के साथ हुई। वहीं, निफ्टी 33 अंक उछलकर 24000 के पार चल गया।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नवगठित 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली औपचारिक बैठक की।गौरतलब है कि अध्यक्ष पद संभालने के 209 दिनों बाद 17 अगस्त को उन्होंने इस 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें 51 नए चेहरों को जगह दी गई है।
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।






















