संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार कुल 2526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

समय रहते अपने सभी दस्तावेजों को दुरुस्त कर लें
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार कुल 2526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विस इंटरव्यू का आयोजन 07 दिसंबर, 2026 से लेकर 12 फरवरी, 2027 के बीच कराया जाएगा। आयोगा के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इंटरव्यू प्रक्रिया दो पालियों में पूरी की जाएगी। अभ्यार्थी को निर्धारित समय पर ही अपने केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
कुल सफल उम्मीदवार: 2526 अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि: 05 नवंबर, 2026
इंटरव्यू की अवधि: 07 दिसंबर, 2026 से 12 फरवरी, 2027
सुबह की शिफ्ट: रिपोर्टिंग समय सुबह 09:00 बजे
दोपहर की शिफ्ट: रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 बजे
डाउनलोड कर सकेंगे ई-समन लेटर
इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ई-समन लेटर होना अनिवार्य है। यूपीएससी की ओर से यह लेटर अलग-अलग चरणों (फेज) में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत जल्द अपना ई-समन लेटर आॅनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
साथ ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
पर्सनैलिटी टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखें...। ई-समन लेटर का प्रिंट आउट। पिछली सभी कक्षाओं की मूल मार्कशीट और डिग्रियां। जन्मतिथि से जुड़ा वैध प्रमाण और आरक्षण से जुड़े दस्तावेज। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें और समय रहते अपने सभी दस्तावेजों को दुरुस्त कर लें।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार कुल 2526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली ने 194वीं रैंक हासिल कर टॉप 200 में जगह बनाई। JNU ने भी टॉप 500 में वापसी की है। भारत के 13 संस्थान दुनिया के शीर्ष 500 में शामिल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह