मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिस पर लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सहमति दे दी है। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 34,500 शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिसमें 20,000 सरकारी और 14,500 निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश में कुल सरकारी शिक्षकों की संख्या करीब 1.5 लाख है, लेकिन इसके मुकाबले बहुत कम शिक्षकों ने फॉर्म भरा है।
नौकरी पर नहीं तत्काल संकट
सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जिन शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले हुई है और जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 साल से अधिक का समय बचा है, उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। हालांकि, ऐसे शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें परीक्षा पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। 20 दिसंबर की परीक्षा का फॉर्म न भरने से किसी की नौकरी पर तत्काल संकट नहीं आएगा, बशर्ते वे तय डेडलाइन से पहले परीक्षा पास कर लें।
अनदेखी पर गिरेगी गाज, नहीं मिलेगा प्रमोशन
यदि कोई पात्र शिक्षक निर्धारित समयसीमा (31 अगस्त 2028) तक टीईटी पास करने में असफल रहता है, तो नियमों के तहत उसे नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। वहीं, जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 1 सितंबर 2025 को 5 साल से कम समय बचा था, उन्हें बिना टीईटी पास किए भी रिटायरमेंट तक नौकरी जारी रखने की पूरी छूट है, लेकिन उन्हें बिना पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किए प्रमोशन का लाभ नहीं मिलेगा।
आगे मिलेंगे परीक्षा के पर्याप्त अवसर
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए समय-समय पर टीईटी का आयोजन किया जाएगा, ताकि जो शिक्षक इस बार किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे आगामी अवसरों का लाभ उठा सकें। हालांकि शिक्षकों के पास अगस्त 2028 तक का समय सुरक्षित है, लेकिन 20 दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा में कितने शिक्षक शामिल होते हैं और सरकार का अगला रुख क्या रहता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है। विवि प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है।
मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगाने, गतिविधियों को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश लागू किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप जारी कर दिया है।
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह