बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते।

सुनने की क्षमता, आंखों, हृदय, थायराइड प्रमुख
जांचों के माध्यम से समस्याओं का चलेगा पता
शुरुआती जीवन में सेहत की सुरक्षा पर दें ध्यान
भोपाल। स्टार समाचार वेब
बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते। ऐसी बीमारियों की समय पर पहचान के लिए जन्म के बाद कुछ जरूरी जांच कराना आवश्यक है, ताकि किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सके। जन्म के बाद नवजात की सुनने की क्षमता की जांच जरूर की जानी चाहिए। कई बार बच्चे में सुनने की जन्मजात समस्या होती है, लेकिन शुरुआती दिनों में इसका पता नहीं चलता। समय पर पहचान नहीं होने पर बच्चे के बोलने और भाषा सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शुरुआती छह माह में समस्या की पहचान होने पर उपचार और हियरिंग सपोर्ट से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
आंखों और हृदय की स्क्रीनिंग
नवजात की आंखों की जांच से जन्मजात मोतियाबिंद, रेटिना से जुड़ी समस्याओं और दृष्टि संबंधी अन्य विकारों का पता लगाया जा सकता है। वहीं, जन्मजात हृदय रोगों की स्क्रीनिंग के लिए पल्स आक्सीमीटर से बच्चे के रक्त में आक्सीजन का स्तर जांचा जाता है, जिससे हृदय की गंभीर समस्याओं की पहचान में मदद मिलती है।
थायराइड और मेटाबॉलिक बीमारियों की जांच
नवजात की स्क्रीनिंग में जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म की जांच भी महत्वपूर्ण है। इसमें थायराइड हार्मोन की कमी के कारण बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा कुछ मेटाबॉलिक बीमारियों की जांच की जाती है, जिनमें शरीर भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का सामान्य तरीके से उपयोग नहीं कर पाता।
विशेषज्ञों की सलाह और सावधानियां
इंदौर के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. एके शाक्य का कहना है कि प्री-मैच्योर बच्चे या जिनका जन्म के समय वजन ढाई किलो से कम है, उनकी सही तरीके से जांच बेहद जरूरी होती है। सुनने की क्षमता, आंखों और दिल से जुड़ी समस्याओं का अंदाजा तो शुरुआत में ही हो जाता है। वहीं, अगर मां को थायराइड है, तो बच्चे के जन्म के तीन से छह महीने के बीच टेस्ट करवाकर उसकी सही स्थिति जानी जा सकती है। माता-पिता को इन शुरुआती मेडिकल टेस्ट्स को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते।
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
सर्दियों की शुरुआत में खांसी-जुकाम और बुखार को सामान्य न समझें। AIIMS भोपाल ने श्वसन संक्रमण और निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जानिए दिवाली के पावन पर्व पर भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली खास पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों के बारे में, जो उत्सव के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
त्वचा पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाएंगे या किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। हालांकि, अगर ये बार-बार परेशान कर रहे हैं या रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है।
क्या आप दिवाली की सफाई से थक जाते हैं? जानिए बिना थकान के घर की सफाई और प्लानिंग करने के सबसे आसान व प्रभावी स्मार्ट तरीके। समय सारणी, रूम-बाय-रूम सफाई और हेल्थ टिप्स के साथ पूरी जानकारी पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह