हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।

डायबिटीज पीड़ितों में अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा
याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे कम
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। हाल ही में सामने आई एक नई स्टडी के मुताबिक, चीजों को भूल जाना या सोचने-समझने की क्षमता का कम होना सीधे तौर पर डायबिटीज से जुड़ा हुआ है। शोध के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लोगों में मेटाबोलिक विकार से मुक्त लोगों की तुलना में अल्जाइमर रोग का जोखिम 53 प्रतिशत अधिक हो सकता है। इस संबंध में शोधकर्ताओं का सुझाव है कि डायबिटीज के प्रबंधन और सुरक्षा में संज्ञानात्मक (दिमाग से जुड़े) जोखिम को कम करने वाले उपायों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
सोचने-समझने की क्षमता में गिरावट
आस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की अगुआई में किए गए इस अध्ययन में 40 अलग-अलग अध्ययनों की व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 1,000 लोगों का यदि एक साल तक फॉलोअप किया जाए, तो औसतन 4.7 लोगों को अल्जाइमर रोग होने की सबसे अधिक आशंका होती है। अल्जाइमर एक ऐसी स्थिति है जिसमें उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अध्ययन के चौंकाने वाले आंकड़े और निष्कर्ष
अल्जाइमर्स रिसर्च एंड थेरेपी पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के लेखक इमैनुएल एडेवुयी हैं। शोध में बताया गया है कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में प्रति 1,000 व्यक्ति-वर्ष में अल्जाइमर रोग के पांच मामले सामने आए और इसका कुल जोखिम 53 प्रतिशत तक ज्यादा पाया गया। यह अध्ययन इस बात का पुरजोर समर्थन करता है कि डायबिटीज की देखभाल करते समय संज्ञानात्मक जोखिम की रोकथाम को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
सर्दियों की शुरुआत में खांसी-जुकाम और बुखार को सामान्य न समझें। AIIMS भोपाल ने श्वसन संक्रमण और निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जानिए दिवाली के पावन पर्व पर भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली खास पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों के बारे में, जो उत्सव के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
त्वचा पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाएंगे या किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। हालांकि, अगर ये बार-बार परेशान कर रहे हैं या रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है।
क्या आप दिवाली की सफाई से थक जाते हैं? जानिए बिना थकान के घर की सफाई और प्लानिंग करने के सबसे आसान व प्रभावी स्मार्ट तरीके। समय सारणी, रूम-बाय-रूम सफाई और हेल्थ टिप्स के साथ पूरी जानकारी पढ़ें।
पुराने और बेकार पड़े सामानों को फेंके नहीं! जानिए कैसे कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपने घर को नया, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक दिया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में सुस्ती, जोड़ों के दर्द और सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? जानिए कैसे खानपान में बदलाव और योग से इस मौसम को सेहतमंद और खुशनुमा बनाया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह