गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।

सोना बनाने की बातें करने वालों को किसानों का करारा जवाब
कुछ लोग देश में अफरा तफरी, भ्रम का बनाना चाहते थे माहौल
किसान के खातों में 18,690 करोड़ रुपए स्थानांतरित किए गए
14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात
बनासकांठा। स्टार समाचार वेब
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं। पीएम ने कहा कि कुछ लोग देश में अफरातफरी और भ्रम का माहौल बनाना चाहते थे ताकि मोदी को बदनाम किया जा सके, लेकिन देश की जनता और किसान उनके इन मंसूबों को अच्छी तरह समझते हैं।

मोदी को बदनाम करने की कोशिश
बिना किसी दल या नेता का नाम लिए प्रधानमंत्री ने कहा-जब भी देश पर कोई संकट आता है, तो कुछ लोगों को उसमें खुशी महसूस होती है। ईरान और खाड़ी क्षेत्र के युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर इसके प्रभावों का सामना कर रहा था, तब कुछ लोग अफवाहें फैलाने में लगे थे। उन्होंने किसानों को खाद न मिलने और महिलाओं को गैस सिलेंडर बंद होने का डर दिखाया। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद सरकार ने किसानों को 300 रुपए में खाद उपलब्ध कराना जारी रखा है और उन पर कोई संकट नहीं आने दिया।
सौगात के साथ अनोखी चारपाई सभा
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने 14,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.34 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपए स्थानांतरित किए गए। सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयां बिछाई गई थीं। पीएम ने कहा कि गांवों की इस पुरानी परंपरा को जीवित रखना अद्भुत है और यदि गिनीज बुक वाले आते तो यह एक विश्व रिकॉर्ड बन जाता।
बिजली और पानी संरक्षण का संकल्प
पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को याद करते हुए कहा, 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से लेकर आज तक जनता मुझे अपार स्नेह दिया है। एक सामान्य परिवार के व्यक्ति को आपने देश सेवा के काबिल बनाया। उन्होंने 25 साल पहले गुजरात में बिजली और पानी की भारी किल्लत को याद करते हुए कहा कि तब लोग उनके जल-ऊर्जा संरक्षण के सुझावों का विरोध करते थे, लेकिन निरंतर प्रयासों से आज स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने जनता से आगे भी बिजली और पानी बचाने का आह्वान किया।
कृषि, डेयरी और पशुधन के लिए बड़े कदम
प्रधानमंत्री ने कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा-बायो-सीएनजी और जैविक खाद के लिए बनासकांठा में 2 नए बायो-सीएनजी प्लांट का शिलान्यास किया गया। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मुर्रा और जाफराबादी जैसी देसी नस्लों के संरक्षण के लिए रिसर्च सेंटर शुरू किया गया है, जो आईवीएफ तकनीक से पशुपालकों की आय बढ़ाएगा। बीते वर्षों में भारत का सीफूड निर्यात 2 गुना हुआ है और शहद उत्पादन दोगुना होने से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक शहद निर्यातक बन चुका है।
हिंदी में बोलने की मांगी अनुमति
भाषण की शुरूआत में पीएम मोदी ने मां अंबा की भूमि को नमन करते हुए स्थानीय गुजराती भाषा के बजाय हिंदी में बोलने के लिए वहां मौजूद जनसमूह से विनम्रतापूर्वक अनुमति भी मांगी।

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन हादसे में जज के नाबालिग बेटे को अग्रिम जमानत मिलने पर पीड़िता के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल। क्या कानून सबके लिए बराबर है?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह