मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में कंट्रीब्यूशन आफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्य प्रदेश @ 2047 विषय पर आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समृद्ध मध्य प्रदेश @ 2047 स्मारिका का विमोचन भी किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
उज्जैन के कायाकल्प और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंठाल चौराहे से लेकर सती गेट और छोटा सराफा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया, जो आगामी शाही सवारी का प्रमुख मार्ग भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी मिली है। मप्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रविवार का दिन खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार से एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में अत्याधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। जानें पीएम के भाषण की मुख्य बातें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।






















