मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन और शराबबंदी नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मंत्री चेतन्य कश्यप को इंदौर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इस फैसले से पहले सीएम ने दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल से मुलाकात की।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C और राजस्थान के फतेहपुर में 4.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जानें 27 और 28 नवंबर के लिए कोहरे, शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का ताजा मौसम अपडेट।
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख बैंकों के करीब 8 हजार क्लर्क स्तर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।






















