×

भारत ने फलस्तीन के समर्थन में मतदान किया, 145 देश साथ

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया रोकने के लिए प्रस्ताव लाया गया, लेकिन यह पास नहीं हो सका। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वर्चुअल भाषण देने की अनुमति देने का प्रस्ताव लाया गया।

By: Sandeep malviya

Sep 19, 202511:04 PM

view4

view0

भारत ने फलस्तीन के समर्थन में मतदान किया, 145 देश साथ

ईरान । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया रोकने के लिए प्रस्ताव लाया गया, लेकिन यह पास नहीं हो सका। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वर्चुअल भाषण देने की अनुमति देने का प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को 145 देशों का समर्थन मिला, जबकि पांच देशों ने विरोध किया और छह देशों ने मतदान से दूरी बनाई। भारत ने इसके पक्ष में वोट किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत ने उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वर्चुअल माध्यम से भाषण देने की अनुमति देने की बात थी। यह कदम तब उठाया गया जब ट्रंप प्रशासन ने अब्बास का अमेरिका का वीजा रद्द कर दिया। बता दें कि इस प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला, इसमें 145 देशों ने इसके पक्ष में वोट दिया। वहीं पांच देश- इस्राइल, अमेरिका, पलाऊ, पराग्वे और नाउरू ने इसका विरोध किया, जबकि छह देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। फलस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास अगले हफ्ते होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में वीडियो लिंक के जरिए दुनिया को संबोधित करेंगे। यह फैसला फलस्तीन के पक्ष में एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है, जबकि अमेरिका और इजराइल को इसमें झटका लगा है।

ईरान पर लगे 'स्नैपबैक' प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव खारिज

वहीं ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को एक अहम प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, लेकिन यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इस प्रस्ताव का मकसद ईरान पर दोबारा लगने वाले कड़े प्रतिबंधों को रोकना था। अब तय समयसीमा के मुताबिक सितंबर के अंत तक ये प्रतिबंध अपने आप लागू हो जाएंगे।

क्या है मामला?

2015 में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ईरान पर लगे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटा दिए गए थे। लेकिन इस समझौते में स्नैपबैक मैकेनिज्म नाम का प्रावधान है। इसका मतलब है कि अगर ईरान समझौते की शर्तें नहीं मानता, तो पहले के सभी प्रतिबंध अपने आप फिर से लागू हो जाएंगे। यूरोप के तीन बड़े देश- फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन- ने पिछले महीने यह मैकेनिज्म सक्रिय कर दिया था। इनके मुताबिक ईरान ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए अब उस पर फिर से प्रतिबंध लगेंगे। इन प्रतिबंधों में हथियारों की खरीद-बिक्री पर रोक, बैलिस्टिक मिसाइल विकास पर प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज करना और यात्रा पर रोक और परमाणु तकनीक से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह बैन शामिल हैं।

वोटिंग में कौन किसके साथ?

इस प्रस्ताव को दक्षिण कोरिया, जो इस समय सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है, ने पेश किया था। प्रस्ताव को पास करने के लिए 15 सदस्य देशों में से कम से कम 9 वोट चाहिए थे, लेकिन इसे सिर्फ चार देशों- चीन, रूस, पाकिस्तान और अल्जीरिया- का समर्थन मिला। नतीजतन, प्रस्ताव खारिज हो गया और अब प्रतिबंध लगना लगभग तय है। रूस के संयुक्त राष्ट्र दूत वासिली नेबेंजिया ने वोटिंग से पहले कहा, 'कुछ यूरोपीय देश इस परिषद का इस्तेमाल अपने राजनीतिक मकसद के लिए कर रहे हैं और ईरान पर गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

0

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 20256 hours ago

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

6

0

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

भारतीय नौसेना की स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार सिंगापुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी बचाव अभ्यास एक्सरसाइज पैसिफिक रीच 2025  में भाग ले रही है। 

Loading...

Sep 21, 20256 hours ago

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

6

0

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

Loading...

Sep 21, 20257 hours ago

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

5

0

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

ब्रिटेन ने फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह कदम फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच शांति की उम्मीद जगाने के लिए है। अमेरिका और इस्राइल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। 

Loading...

Sep 21, 20257 hours ago

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

5

0

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

Loading...

Sep 21, 202518 hours ago