×

भरतीय बाजार ने भरी उड़ान फिर लाल निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही बाजार में गिरावट देखने को मिली।

By: Arvind Mishra

Dec 23, 202511:55 AM

view13

view0

भरतीय बाजार ने भरी उड़ान फिर लाल निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

  • टॉप गेनर-पावरग्रिड, टाटा स्टील, टाइटन और एनटीपीसी

  • टॉप लूजर-टीसीएस, टेक महिंद्रा, इटरनल व एशियन पेंट

मुबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगभग सपाट शुरुआत की। शुरूआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116.57 अंक गिरकर 85,450.91 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 27.15 अंक गिरकर 26,145.25 पर पहुंच गया।

रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने से व्यापारिक मात्रा में कमी रहने की उम्मीद है। शुरूआती कारोबार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरूआत के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.73 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इटरनल और भारती एयरटेल प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 62.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 457.34 करोड़ के शेयर बेचे। हालांकि, डीआईआई ने शेयरों की खरीद जारी रखी और 4,058.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में आई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Feb 14, 20264:37 PM

सराफा धड़ाम!  सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

सराफा धड़ाम! सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

13 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट। 22 कैरेट सोना ₹8,655 सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹17,188 की कमी आई। देखें शुद्धता के अनुसार ताज़ा भाव।

Loading...

Feb 13, 20264:07 PM

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

13 फरवरी को शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 82,627 पर बंद हुआ। जानें क्यों अमेरिकी AI के डर से गिरे भारतीय IT शेयर

Loading...

Feb 13, 20263:59 PM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 12, 202610:57 AM

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 11, 202611:22 AM