×

अमेरिका में भारतीय का कत्ल... धड़ से अलग कर दिया सिर

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक की निर्मम हत्या कर दी गई। उनके कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने वाशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से उनका सिर काट डाला। आरोपी ने कटे हुए सिर पर लात मारी और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।

By: Arvind Mishra

Sep 12, 20259:55 AM

view24

view0

अमेरिका में भारतीय का कत्ल... धड़ से अलग कर दिया सिर

मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया के रूप में हुई है।

  • बेरहमी: पत्नी और बेटे के सामने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
  • वारदात पर ह्यूस्टन स्थित भारतीय दूतावास ने प्रतिक्रिया दी
  • पुलिस ने कहा-हत्यारे ने कुल्हाड़ी से हत्या की बात कबूली

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक की निर्मम हत्या कर दी गई। उनके कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने वाशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से उनका सिर काट डाला। आरोपी ने कटे हुए सिर पर लात मारी और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। इस वारदात को अपराधी ने पत्नी और बेटे के सामने ही अंजाम दिया है। इस घटना पर अब भारत का रिएक्शन आया है। दरअसल, अमेरिका के डलास शहर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार ये घटना 10 सितंबर को टेक्सास के डलास स्थित डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई, जहां भारतीय मूल के 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया की पत्नी और पुत्र की मौजूदगी में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। ये हमला टेक्सास के टेनिसन गोल्फ कोर्स के पास, इंटरस्टेट 30 के नजदीक डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुआ। डलास पुलिस ने हत्या के मामले में योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर गैर-बॉन्ड गिरफ्तारी का आदेश है और उस पर इमिग्रेशन डिटेनर भी लगाया गया है।

भारत ने कहा-हर संभव मदद करेंगे

भारत के ह्यूस्टन स्थित महावाणिज्यिक दूतावास ने इस घटना पर कहा-भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी टेक्सास के डलास स्थित कार्यस्थल पर निर्मम हत्या कर दी गई। हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

वॉशिंग मशीन हत्या का कारण

चंद्रमौली नागमल्लैया उस समय मोटल में अपनी पत्नी और बेटे के साथ थे, जब उन्होंने योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज और उसकी महिला सहयोगी से कहा कि वे खराब वॉशिंग मशीन का उपयोग न करें। पुलिस ने बताया कि योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई, क्योंकि नागमल्लैया ने अपनी बात महिला सहयोगी के माध्यम से कही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी गुस्से में कमरे से बाहर निकला, उसने कुल्हाडी को निकाला और चंद्रमौली पर हमला कर दिया। नागमल्लैया मदद के लिए चिल्लाते हुए मोटल के पार्किंग क्षेत्र की ओर भागे, लेकिन कोबोस-मार्टिनेज ने उनका पीछा किया और कुल्हाडी से बार-बार हमला किया। इस दौरान नागमल्लैया की पत्नी और बेटा जो फ्रंट आॅफिस में थे, उन्होंने बाहर आकर बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर अलग कर दिया और फिर लगातार हमले को अंजाम दिया।

गर्दन डस्टबिन में फेंक दिया

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी ने चंद्रमौली की गर्दन को पार्किंग में दो बार लात मारी, इसके बाद उसे डस्टबिन में फेंक दिया। आसपास मौजूद डलास फायर-रेस्क्यू कर्मी ने खून से लथपथ आरोपी का पीछा किया और पुलिस के आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं। ये हत्याकांड भारतीय समुदाय में गहरा शोक और चिंता का विषय बन गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; रेखा पात्रा और अर्जुन सिंह को मिला टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; रेखा पात्रा और अर्जुन सिंह को मिला टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। अब तक कुल 255 नामों का ऐलान हो चुका है। जानें संदेशखली की रेखा पात्रा, निशीथ प्रमाणिक और रूपा गांगुली की सीट

Loading...

Mar 19, 20265:35 PM

वेस्ट एशिया तनाव के बीच भारत में LPG संकट? सरकार ने कहा- 70% कच्चा तेल सुरक्षित रूट से आ रहा, पैनिक बुकिंग न करें

वेस्ट एशिया तनाव के बीच भारत में LPG संकट? सरकार ने कहा- 70% कच्चा तेल सुरक्षित रूट से आ रहा, पैनिक बुकिंग न करें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बाद भारत में तेल-गैस आपूर्ति पर सरकार का बड़ा अपडेट। जानें LPG बुकिंग के नए नियम, e-KYC की सच्चाई और सप्लाई की मौजूदा स्थिति।

Loading...

Mar 19, 20264:51 PM

असम: जालुकबारी सीट से सीएम हिमंत बिस्वा लड़ेंगे चुनाव

असम: जालुकबारी सीट से सीएम हिमंत बिस्वा लड़ेंगे चुनाव

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

Loading...

Mar 19, 202612:58 PM

बिहार में दुलारचंद मर्डर केस: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत

बिहार में दुलारचंद मर्डर केस: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद मंची सियासी उठापटक के बीच पटना हाईकोर्ट ने आज यानी गुरुवार को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी है। अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे।

Loading...

Mar 19, 202612:48 PM

अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू ने की राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना 

अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू ने की राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

Loading...

Mar 19, 202612:38 PM