×

विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 

By: Prafull tiwari

Sep 10, 202511:19 PM

view41

view0

विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 

नई दिल्ली । भारत की वुशु टीम ने ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए, जो इस प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह चैंपियनशिप 31 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक आयोजित हुई।
 
भारतीय टीम ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते। अपर्णा दहिया (52 किग्रा), करीना कौशिक (60 किग्रा) और शिवानी प्रजापति (75 किग्रा) ने रजत पदक जीते। सभी पदक सांडा श्रेणी में आए। सोनीपत के नाहरी गांव के 22 वर्षीय सागर दहिया ने 56 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर भारतीय वुशु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

यह पहला मौका था जब तीन भारतीय महिला सांडा एथलीट वुशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं। झज्जर की 21 वर्षीय करीना और ग्रेटर नोएडा के दादरी गांव की 22 वर्षीय शिवानी, दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली प्रतिस्पर्धा की। सोनीपत की 21 वर्षीय अपर्णा ने चीन में एशिया कप में स्वर्ण और मकाऊ में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के माध्यम से समर्थन दिया। प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए 2025-26 वार्षिक कैलेंडर में वुशु खेल को 5 करोड़ की राशि आवंटित की गई। ब्राजील में होने वाली 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में टीम की भागीदारी के लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपिंदर सिंह बाजवा ने आईएएनएस से कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीन में से दो लड़कियां नई थीं। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन शानदार रहा। एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य 4 से 5 पदक जीतना है।"

अपर्णा दहिया ने कहा, "गोल्ड हाथ से फिसल गया, इसका दुख है। हालांकि इस बार तीन लड़कियां गई थीं और तीनों ने ही फाइनल खेला। ऐसा पहली बार हुआ है। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और कोच के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। कोच का भरपूर सहयोग मिला है। 2026 एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हूं।" करीना कौशिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमने अभ्यास काफी किया था। इसका परिणाम हमें मिला। हालांकि गोल्ड न जीत पाने का दुख है। हमें अभ्यास का अच्छा मौका मिला और सुविधा मिली।"

सागर दहिया ने गोल्ड न जीत पाने पर निराशा जताते हुए कहा कि एशियन गेम्स में मेडल जीतने की उम्मीद है। कोच राजेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यह पहली बार हुआ कि तीन महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में गईं और तीनों ने फाइनल खेला। हमें तीनों ही खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद थी। अपर्णा गोल्ड मेडल से बहुत कम अंतर से चूक गई। एशियन गेम्स में पदक जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली का 'चेजमास्टर' प्रदर्शन, जीत के बाद बताया कहां रखते हैं सारे अवॉर्ड!

IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली का 'चेजमास्टर' प्रदर्शन, जीत के बाद बताया कहां रखते हैं सारे अवॉर्ड!

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 93 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता और बताया कि वह सारी ट्रॉफियां अपनी मां को भेज देते हैं। जानें मैच के बड़े रिकॉर्ड और जीत की कहानी।

Loading...

Jan 11, 202611:05 PM

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया मना, PCB ने की मेजबानी की पेशकश

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया मना, PCB ने की मेजबानी की पेशकश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का भारत दौरा रद्द होने की कगार पर। BCB ने श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की मांग की, जबकि पाकिस्तान ने भी दिखाई दिलचस्पी।

Loading...

Jan 11, 20265:16 PM

Shubman Gill on T20 World Cup 2026 Selection: गिल का बड़ा बयान, टीम से बाहर होने पर कही ये बात

Shubman Gill on T20 World Cup 2026 Selection: गिल का बड़ा बयान, टीम से बाहर होने पर कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में चयन न होने पर शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी है। जानें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले कप्तान ने क्या कहा और क्यों गिरे उनके टी20 आंकड़े।

Loading...

Jan 10, 20263:20 PM

ऑस्ट्रेलिया... उस्मान ख्वाजा ने खेला आखिरी मैच... छलक पड़े आंसू

ऑस्ट्रेलिया... उस्मान ख्वाजा ने खेला आखिरी मैच... छलक पड़े आंसू

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा को सिडनी टेस्ट मैच के दौरान गार्ड आफ आनर से सम्मानित किया गया। यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी मैच रहा, जहां पांचवें दिन के खेल में स्टीव स्मिथ के विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे।

Loading...

Jan 08, 20262:49 PM

वैभव सूर्यवंशी का धमाका: महज 63 गेंदों में जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, तोड़ा अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का धमाका: महज 63 गेंदों में जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, तोड़ा अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 वर्षीय भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में 127 रनों की तूफानी पारी खेली। जानें कैसे उन्होंने सबसे कम उम्र के कप्तान और 5 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

Loading...

Jan 07, 20264:29 PM