टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का भारत दौरा रद्द होने की कगार पर। BCB ने श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की मांग की, जबकि पाकिस्तान ने भी दिखाई दिलचस्पी।

नई दिल्ली/ढाका:
आगामी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन से पहले क्रिकेट जगत में कूटनीतिक तनाव चरम पर है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों और राजनीतिक मतभेदों का हवाला देते हुए भारत में अपने विश्व कप मैच खेलने से साफ मना कर दिया है। बीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को औपचारिक पत्र भेजकर अपने मुकाबले श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। इस बीच, अब इस विवाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भी एंट्री हो गई है।
पाकिस्तान ने की मेजबानी की पेशकश
जियो सुपर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने आईसीसी को प्रस्ताव दिया है कि यदि श्रीलंका बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने में असमर्थ रहता है, तो पाकिस्तान इन मुकाबलों को आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीसीबी सूत्रों का दावा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सफल मेजबानी के बाद उनके स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए तैयार हैं।
विवाद की जड़: मुस्ताफिजुर रहमान और IPL
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इसके तुरंत बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय क्रिकेट नीतियों को 'पक्षपाती' करार दिया और कहा कि जब एक खिलाड़ी वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता, तो पूरी टीम कैसे जाएगी?
बांग्लादेश का वर्ल्ड कप शेड्यूल और सस्पेंस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी में शामिल बांग्लादेश का पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रस्तावित है। इसके अलावा उन्हें इटली, इंग्लैंड और नेपाल के खिलाफ भी मैच खेलने हैं। हालांकि, आईसीसी ने अभी तक वेन्यू शिफ्ट करने की मांग पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, जिससे इन मैचों के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।