×

हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू

बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल में आम चुनाव होंगे, जिसको लेकर अंतरिम सरकार ने कहा कि ये चुनाव अब तक के ये सबसे निष्पक्ष होंगे। मोहम्मद यूनुस के सहयोगी ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

By: Sandeep malviya

Jun 29, 202510:56 PM

view3

view0

हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू

ढाका। बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल में आम चुनाव होंगे, जिसको लेकर अंतरिम सरकार ने कहा कि ये चुनाव अब तक के ये सबसे निष्पक्ष होंगे। मोहम्मद यूनुस के सहयोगी ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। वहीं, हसीना सरकार पर 2014, 2018 और 2024 के चुनावों में धांधली के आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज शमीम हसनैन की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।

बांग्लादेश में अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच, देश की अंतरिम सरकार ने बड़ा दावा किया है कि यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास में सबसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने यह बात शनिवार को खुलना शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बहाल करने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सरकार ने हर जरूरी कदम उठाए हैं।

शफीकुल आलम ने साफ किया कि जुलाई 2024 में हुए जनविद्रोह का मुख्य मकसद बांग्लादेश में लोकतंत्र की वापसी था। इसी आंदोलन के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस जनविद्रोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंतत: 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिर गई और वह भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने का वादा किया।

पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन

इसी कड़ी में अंतरिम सरकार ने बीते सप्ताह एक पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व हाईकोर्ट के पूर्व जज शमीम हसनैन कर रहे हैं। समिति 2014, 2018 और 2024 में हुए आम चुनावों में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक हस्तक्षेप की जांच करेगी। आरोप है कि इन चुनावों में सत्ताधारी अवामी लीग ने सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को छीना गया।

कब तक मिलेगी जांच की रिपोर्ट?

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह समिति 30 सितंबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट में न केवल बीते चुनावों में हुई अनियमितताओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि भविष्य में चुनावों को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के सुझाव भी शामिल होंगे। अंतरिम सरकार ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति या पार्टी, लोकतंत्र की आड़ में सत्ता में बने रहने के लिए देश के चुनावी तंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकेगी।

कब होंगे चुनाव?

बांग्लादेश में अगले आम चुनाव अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में होने हैं। अंतरिम सरकार का कहना है कि यह चुनाव न सिर्फ शांतिपूर्ण होंगे, बल्कि इतिहास में पहली बार ऐसा माहौल बनेगा जिसमें हर नागरिक बिना डर के वोट डाल सकेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यूनुस सरकार अपने वादों पर खरी उतरती है तो बांग्लादेश में लंबे समय बाद एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो सकता है। विपक्षी पार्टियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब इन चुनावों पर टिकी हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल

3

0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार माना कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के चुनावी वादे में सफल नहीं हो सके। व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को अपने कार्यकाल का सबसे कठिन संघर्ष बताया। 

Loading...

Sep 06, 20257 hours ago

विशेषज्ञ का दावा- पीएम मोदी ने नोबेल पुरस्कार देने का समर्थन नहीं किया तो ट्रंप इसे दिल पर ले गए

'ट्रंप ने उम्मीद की थी कि पीएम मोदी भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगे, लेकिन जब पीएम मोदी ने ऐसा नहीं किया तो ट्रंप इस बात को दिल पर ले गए और इसी के चलते ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया।'

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के लिए खालिस्तानी समूहों को कनाडा से मिल रही फंडिंग

2

 'खुफिया जांच एजेंसियों को पता चला है कि कनाडा में हमास, हिजबुल्ला और खालिस्तानी हिंसक चरमपंथी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन आदि संगठनों को वित्तीय मिल रही है।'

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

मुनीर लोगों पर जुल्म ढा रहे, अघोषित मार्शल लॉ लागू : इमरान खान

4

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने जेल से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर लोगों पर जुल्म करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के असली शासक आसिम मुनीर ही हैं। 

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 202511:10 PM