इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है। इजरायल का दावा है कि दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद की मौत हो गई है। हालांकि, हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है। इजरायल का दावा है कि दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद की मौत हो गई है। हालांकि, हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हमास के अनुसार, इजरायली ड्रोन ने गाजा सिटी में नबुलसी जंक्शन के पास एक सिविलियन गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। हमास ने इजरायल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। इजरायली फोर्स के अनुसार, उन्हें सईद के गाजा शहर में होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इजरायल ने इस मौके का फायदा उठाकर राएद सईद को मौके पर ही ढेर कर दिया। इजरायली सेना पर हुए हमले के बाद आईडीएफ ने हमास पर यह एक्शन लिया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सईद को मारने का आदेश दिया था।
सीजफायर का उल्लंघन
इधर, इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर 2025 में सीजफायर हुआ था। हमास का आरोप है कि इजरायल ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इजरायल अब तक गाजा पर 800 से ज्यादा हमले कर चुका है, जिसेमं 380 से अधिक लोगों की जान गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो एक्स आई वी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 71 वर्षीय पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) होने की पुष्टि हुई है।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।