×

झांसी... सर्राफा व्यापारियों का फैसला.. बुर्का हो या घूंघट, दिखना पड़ेगा चेहरा 

उत्तरप्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार के सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है। सर्राफा व्यापार मंडल ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि अब किसी भी नकाबपोश ग्राहक को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे।

By: Arvind Mishra

Jan 05, 202612:10 PM

view16

view0

झांसी... सर्राफा व्यापारियों का फैसला.. बुर्का हो या घूंघट, दिखना पड़ेगा चेहरा 

चोरी की वारदातों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है।

  • बिना चेहरा दिखाए किसी को नहीं मिलेंगे जेवर
  • यूपी के झांसी में ज्वेलरी शॉप पर लगे पोस्टर
  • बिना पहचान कोई लेनदेन नहीं किया जाएगा

झांसी। स्टार समाचार वेब

उत्तरप्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार के सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है। सर्राफा व्यापार मंडल ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि अब किसी भी नकाबपोश ग्राहक को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे। पुलिस की सहमति से दुकानों के अंदर और बाहर पोस्टर लगाकर ग्राहकों से चेहरा खोलकर प्रवेश करने का आग्रह किया गया है। यह फैसला सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है, क्योंकि नकाब की आड़ में होने वाली वारदातों में आरोपियों की पहचान करना मुश्किल होता है। अब दुकानदारों ने स्पष्ट कर दिया है कि चेहरा ढका होने पर बिक्री नहीं की जाएगी।

सुरक्षा बिक्री से ज्यादा महत्वपूर्ण

झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी का कहना है कि सोने-चांदी के भाव बढ़ने के साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। इसी कारण व्यापारियों ने तय किया है कि कोई भी ग्राहक चाहे वह बुर्के में हो या घूंघट में, उसे चेहरा खोलकर ही खरीदारी करनी होगी। यदि कोई ग्राहक सम्मानपूर्वक आग्रह करने के बाद भी चेहरा नहीं खोलता है, तो उसे जेवर नहीं दिखाए जाएंगे। व्यापारियों का मानना है कि सुरक्षा बिक्री से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा के लिए उठाया सख्त कदम

महिला ज्वेलर ममता के अनुसार, दुकानों पर पोस्टर लगाकर ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है। नकाब की आड़ में होने वाली घटनाओं से बचने के लिए यह कड़ा रुख अपनाना जरूरी हो गया था। व्यापारियों का कहना है कि अक्सर नकाबपोश लोग वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। सीसीटीवी कैमरों में भी उनकी पहचान नहीं हो पाती। अब बिना पहचान सुनिश्चित किए कोई भी लेनदेन नहीं किया जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। गौरव गोगोई ने माइक बंद करने और पक्षपात का आरोप लगाया, वहीं किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए।

Loading...

Mar 10, 20265:55 PM

Mar 10, 20265:31 PM

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र 2026 Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और CEC के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी। जानें एलपीजी किल्लत और राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री।

Loading...

Mar 10, 202611:39 AM

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

बजट सत्र के दूसरे चरण में ईरान-इजराइल संघर्ष पर भारी हंगामा। विदेश मंत्री ने बताया कि अब तक 67,000 भारतीय सीमा पार कर चुके हैं। जानें खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर भारत की रणनीति।

Loading...

Mar 09, 202612:52 PM

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

प्रयागराज जा रहे आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष ने लगाया हमला कराने का आरोप। जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी।

Loading...

Mar 08, 20261:27 PM