संसद बजट सत्र 2026 Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और CEC के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी। जानें एलपीजी किल्लत और राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन आज हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की पूरी तैयारी में हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न देकर पक्षपाती व्यवहार किया गया है। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
सदन की ताजा स्थिति:
लोकसभा: भाजपा सांसद संध्या रे की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना' पर सवालों के जवाब दे रहे हैं।
अविश्वास प्रस्ताव: कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने संकेत दिया है कि यदि सदन सुचारू रूप से चलता है, तो आज ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
अगला निशाना CEC: लोकसभा स्पीकर के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष को एकजुट कर रही है।
एलपीजी संकट और महंगाई पर घेराव:
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने एलपीजी की किल्लत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की तीन सदस्यीय समिति इस संकट को रोकने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति नहीं सुधरी तो महंगाई बेकाबू हो जाएगी और देश की अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
राजनीतिक बयानबाजी:
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "शहरी नक्सली" करार दिया और कहा कि उनके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है। वहीं, सदन में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अनुदानों की अनुपूरक मांगों का दूसरा बैच पेश करेंगी।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया मीडिया बातचीत में भारत की कोई भूमिका नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने FCRA बिल पर विदेशी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से देश की संसद का आंतरिक मामला है।
नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सदन में जवाब की मांग कर रहा है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह