सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।

सात चैप्टर की किताब में ऋग्वेद से एकता का संदेश
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है। सोनिया ने स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन का संस्मरण है। किताब के शुरुआती पन्नों में ऋग्वेद की ऋचाओं के माध्यम से एकता और साथ मिलकर चलने का सुंदर संदेश दिया गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में गांधी परिवार के जीवन के कई अहम मोड़ों, त्रासदियों और राजनीतिक उठापटक का प्रामाणिक जिक्र मिलता है। सोनिया गांधी के संस्मरण की रूपरेखा को सात अलग-अलग अध्यायों में बांटा गया है।
किताब के 7 प्रमुख चैप्टर्स का सफर
कैम्ब्रिज में राजीव से पहली नजर का प्यार
किताब के शुरुआती पन्नों में सोनिया ने अपनी युवावस्था और कैम्ब्रिज के दिनों को याद किया है। 19 साल की उम्र में अंग्रेजी सीखने कैम्ब्रिज गईं सोनिया की मुलाकात जनवरी के एक दिन ग्रीक रेस्टोरेंट में राजीव गांधी से हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को दिल बैठ बैठे थे। हालांकि, सोनिया के पिता स्टेफानो मैनो का स्वभाव बेहद सख्त और अनुशासनप्रिय था। सोनिया को डर था कि यदि पिता को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो वे उन्हें तुरंत इटली वापस बुला लेंगे। पिता के इसी कड़े अनुशासन और मानवीय गुणों का जिक्र करते हुए उन्होंने रूस के मोर्चे से जुड़ा एक संस्मरण भी साझा किया है, जहां उनके पिता ने एक गरीब परिवार की मदद की थी।
इटली की नागरिकता बदलने का भावनात्मक क्षण
सोनिया गांधी ने खुलासा किया कि 1983 में जब उन्होंने इटली की नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली, तो उस समय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते वक्त उनकी धड़कनें तेज हो गईं थीं। उन्हें ऐसा महसूस हुआ था जैसे उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा हमेशा के लिए छूट रहा हो। किताब में 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी रोशनी डाली गई है। सोनिया ने बताया कि उन्होंने तभी तय कर लिया था कि वे प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी, क्योंकि राहुल और प्रियंका को इंदिरा और राजीव गांधी की हत्याओं के बाद उनकी सुरक्षा की गहरी चिंता सताती थी।
वैश्विक हस्तियों से जुड़े दिलचस्प संस्मरण
किताब में केवल पारिवारिक जीवन ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई दिग्गज नेताओं और मशहूर हस्तियों से जुड़े किस्से भी शामिल हैं। सोनिया ने वर्ष 2000 में भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आयोजित रिसेप्शन में क्लिंटन बार-बार वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे निहार रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के बेबाक अंदाज और प्रिंसेस डायना के साथ हुई मुलाकातों को भी बेहद करीब से याद किया है। सोनिया गांधी का मानना है कि पांच दशकों से ज्यादा समय तक भारत को बाहर से और फिर सत्ता के केंद्र से बदलते देखने वाली अपनी इस यात्रा को उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पाठकों के सामने रखा है।

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ता टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा लाइसेंसी पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग कर परिवार सहित फरार हो गया।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह